PlayBreaking News

Peoples Update Special :रूफवॉटर हार्वेस्टिंग में बुरहानपुर नंबर-1, जबलपुर दूसरे स्थान पर; 23 जिले लक्ष्य से पीछे

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मध्य प्रदेश के कॉलेजों में रूफवॉटर हार्वेस्टिंग की रैंकिंग जारी हुई है। बुरहानपुर 325% उपलब्धि के साथ प्रदेश में पहले और जबलपुर 217.8% के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि 23 जिले निर्धारित लक्ष्य से पीछे रह गए।
Follow on Google News
रूफवॉटर हार्वेस्टिंग में बुरहानपुर नंबर-1, जबलपुर दूसरे स्थान पर; 23 जिले लक्ष्य से पीछे
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मध्य प्रदेश के कॉलेजों में रूफवॉटर हार्वेस्टिंग की रैंकिंग जारी

लेखक: हर्षित चौरसिया, जबलपुर। मध्य प्रदेश सरकार के 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत कॉलेजों में रूफवॉटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को विशेष लक्ष्य दिए गए थे। 19 मार्च से 30 जून तक चले इस अभियान के बाद जारी डैशबोर्ड रिपोर्ट में बुरहानपुर ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया, जबकि जबलपुर दूसरे स्थान पर रहा। रिपोर्ट के अनुसार, बुरहानपुर ने निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 325 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जबकि जबलपुर ने 217.8 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं उज्जैन 205.9 प्रतिशत उपलब्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

/img/116/1783612740850

लक्ष्य से कई गुना बेहतर प्रदर्शन

जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान कई जिलों ने निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक रूफवॉटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं स्थापित कर मिसाल पेश की। बुरहानपुर, जबलपुर और उज्जैन के अलावा खरगोन और देवास भी टॉप-5 जिलों में शामिल रहे। इन जिलों ने जल संरक्षण को लेकर बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्यशैली का परिचय दिया

टॉप-5 जिले

जिला टारगेट अचीवमेंट प्रतिशत
बुरहानपुर     04 13 325%
जबलपुर     17 37 217.8%
उज्जैन     17 35 205%
खरगोन     10 16 160%
देवास     13 20 153.8%

ये भी पढ़ें: MP High Court : ‘प्रोबेशन पीरियड में नहीं कर सकते वेतन कटौती’

कई जिलों ने 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया

रिपोर्ट के मुताबिक बड़वानी, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, इंदौर, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, पांढुर्णा, पन्ना, रतलाम, सीहोर, सिवनी और टीकमगढ़ ने अपने निर्धारित लक्ष्य का शत-प्रतिशत कार्य पूरा किया। वहीं बुरहानपुर, जबलपुर, उज्जैन, खरगोन, देवास, खंडवा, बैतूल, दतिया, अशोकनगर, बालाघाट, धार, अनूपपुर, डिंडौरी, विदिशा और नर्मदापुरम ने लक्ष्य से अधिक उपलब्धि दर्ज कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

23 जिले लक्ष्य से पीछे, सतना सबसे फिसड्डी

हालांकि प्रदेश के 23 जिले अब भी निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। इनमें सबसे खराब प्रदर्शन सतना का रहा, जहां केवल 20 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो सका। इसके अलावा भोपाल, रीवा, सागर, भिंड, ग्वालियर, सीधी, शहडोल, शिवपुरी और मऊगंज जैसे जिलों की उपलब्धि 50 प्रतिशत से भी कम रही। अधिकारियों का मानना है कि इन जिलों को जल संरक्षण संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने की जरूरत है।

बड़े शहरों का प्रदर्शन

जिला टारगेट अचीवमेंट प्रतिशत
इंदौर     15 15 100%
भोपाल     14 06 42.9%
ग्वालियर     15 05 33.3%

जबलपुर की सफलता पर विभाग ने जताई खुशी

उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक (प्रभारी) डॉ. अल्केश चतुर्वेदी ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभाग को जो लक्ष्य मिला था, उसे न केवल पूरा किया गया बल्कि 217.8 प्रतिशत उपलब्धि भी हासिल की गई। उन्होंने इस सफलता का श्रेय समन्वयक अजय गुप्ता सहित जिले के सभी महाविद्यालयों को देते हुए कहा कि सभी ने पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य किया। उन्होंने इस उपलब्धि पर सभी संबंधित अधिकारियों और कॉलेजों को शुभकामनाएं दीं। जल संरक्षण की दिशा में यह अभियान प्रदेश के कॉलेजों में वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि जिन जिलों ने लक्ष्य से अधिक कार्य किया है, उनका मॉडल अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकता है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts