Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP By-Election 2024 : बुधनी से रमाकांत भार्गव आज नामांकन जमा करेंगे, CM डॉ. मोहन यादव साथ में रहेंगे मौजूद

Follow on Google News
MP By-Election 2024 : बुधनी से रमाकांत भार्गव आज नामांकन जमा करेंगे, CM डॉ. मोहन यादव साथ में रहेंगे मौजूद
बुधनी। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा से आज (25 अक्टूबर) भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। इसके साथ ही डॉ. यादव यहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही रोड शो भी करेंगे। बुधनी विधानसभा भाजपा के दबदबे वाली रही है। यहां से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विधायक रहे हैं। लोकसभा चुनाव में उनके विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद ये सीट रिक्त हो गई और इसीलिए यहां उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने यहां से शिवराज सिंह चौहान के कट्टर समर्थक और विदिशा संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद श्री भार्गव को चुनावी मैदान में उतारा है।

रोड शो में शामिल होंगे सीएम और शिवराज सिंह

नामांकन से पहले बुधनी में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन और रोड शो होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। रोड शो के लिए मुंबई से ढोल पार्टी बुलाई गई है। 50 सदस्यों की ढोल पार्टी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र होगी।

इस वजह से खाली हुईं दोनों सीटें

मध्य प्रदेश की बुधनी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस्तीफा दिया था, वे केंद्र में मंत्री बन गए हैं। इसके कारण सीट खाली हो गई। ऐसे में अब उनकी सीट पर उपचुनाव होने वाला है। वहीं, विजयपुर में रामनिवास रावत कांग्रेस विधायक रहते हुए इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। अब वे भाजपा सरकार में वन मंत्री हैं। इसके कारण सीट खाली हो गई। विजयपुर सीट पर भी उपचुनाव होने वाला है।

विजयपुर में 327 एवं बुधनी में 363 मतदान केंद्र

बैठक में दल पदाधिकारियों को बताया कि उप चुनाव के लिए 18 से 25 अक्टूबर तक नाम-निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। नाम-निर्देशन पत्रों की समीक्षा 28 अक्टूबर को होगी और 30 अक्टूबर तक नाम-निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 13 नवम्बर को एवं मतगणना 23 नवम्बर को होगी। वहीं चुनाव के लिए विजयपुर में 327 एवं बुधनी में 363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विजयपुर एवं बुधनी में मतदाता

  • विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 54 हजार 750 मतदाता, जिसमें 1,21,001 महिलाएं और 1,33,554 पुरुष शामिल हैं। वहीं 2 थर्ड जेंडर और 103 सर्विस वोटर्स हैं।
  • बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 76 हजार 591 मतदाता, जिसमें 1,33,280 महिलाएं और 1,43,111 पुरुष हैं। वहीं 06 थर्ड जेंडर और 194 सर्विस वोटर्स हैं।

23 नवंबर तक रहेगी आचार संहिता

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने श्योपुर जिले की 02-विजयपुर विधानसभा और सीहोर जिले की 156- बुधनी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए 15 अक्टूबर को तारीखों की घोषणा की। तारीखों की घोषणा के साथ ही दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।

उपचुनाव कार्यक्रम इस प्रकार

  • 18 अक्टूबर: गजट नोटिफिकेशन के साथ नाम-निर्देशन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू।
  • 25 अक्टूबर: नाम-निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख।
  • 28 अक्टूबर: नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा।
  • 30 अक्टूबर: नाम वापसी की अंतिम तारीख।
  • 13 नवंबर: मतदान दिवस।
  • 23 नवंबर: मतगणना दिवस।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts