MP Board Exam 2026 :10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की तारीखों में बदलाव, नया टाइमटेबल जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2025-26 सत्र की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के लिए संशोधित टाइमटेबल जारी कर दिया है। बोर्ड ने कुछ मुख्य विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। सभी अन्य विषयों की परीक्षा पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि, छात्र और अभिभावकों तक संशोधित टाइमटेबल तुरंत पहुंचाया जाए। छात्रों से अपील की गई है कि, वे केवल MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट से ही टाइमटेबल डाउनलोड करें और अफवाहों पर विश्वास न करें।
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में बदलाव
10वीं कक्षा: हिंदी का पेपर पहले 11 फरवरी 2026 को प्रस्तावित था, अब इसे 6 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।
12वीं कक्षा: उर्दू और मराठी का पेपर 9 फरवरी की जगह 6 मार्च 2026 को होगा। हिंदी का पेपर पहले 7 फरवरी को होना था, अब इसे 7 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।
सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी। संशोधित शेड्यूल सभी प्रकार के छात्रों पर लागू है, चाहे वे नियमित छात्र, स्वाध्यायी या दिव्यांग हों।
12वीं बोर्ड परीक्षा संशोधित टाइमटेबल
|
दिन |
परीक्षा तिथि |
विषय |
|
सोमवार |
10.02.2026 |
अंग्रेजी |
|
शुक्रवार |
13.02.2026 |
भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैंडरी, मिल्क ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एवं फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास |
|
शनिवार |
14.02.2026 |
बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज |
|
मंगलवार |
17.02.2026 |
ड्रॉइंग एवं डिज़ाइन, रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन |
|
बुधवार |
18.02.2026 |
कृषि हेतु विज्ञान एवं गणित के तत्व, ड्रॉइंग एवं पेंटिंग, गृह प्रबंधन एवं वस्त्र विज्ञान |
|
गुरुवार |
19.02.2026 |
मनोविज्ञान |
|
शुक्रवार |
20.02.2026 |
NSQF के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा, AI |
|
शनिवार |
21.02.2026 |
कृषि, गृह विज्ञान (कला समूह), एकाउंटेंसी |
|
सोमवार |
23.02.2026 |
बायोलॉजी |
|
बुधवार |
25.02.2026 |
गणित |
|
गुरुवार |
26.02.2026 |
राजनीति शास्त्र, इन्फॉरमेटिक प्रैक्टिसेस |
|
सोमवार |
02.03.2026 |
समाजशास्त्र |
|
मंगलवार |
05.03.2026 |
भूगोल, कृषि उत्पादन एवं हॉटिकल्चर, स्टिल लाइफ एवं डिज़ाइन, शरीर रचना, क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य |
|
शुक्रवार |
06.03.2026 |
उर्दू, मराठी |
|
शनिवार |
07.03.2026 |
हिंदी |
10वीं बोर्ड परीक्षा संशोधित टाइमटेबल
|
दिन |
परीक्षा तिथि |
विषय |
|
शुक्रवार |
13.02.2026 |
उर्दू |
|
शनिवार |
14.02.2026 |
NSQF के समस्त विषय एवं AI |
|
मंगलवार |
17.02.2026 |
अंग्रेजी |
|
गुरुवार |
19.02.2026 |
संस्कृत |
|
शुक्रवार |
20.02.2026 |
मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, मूक-बधिर छात्रों के लिए चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर |
|
मंगलवार |
24.02.2026 |
गणित (स्टैंडर्ड/बेसिक) |
|
शुक्रवार |
27.02.2026 |
विज्ञान |
|
सोमवार |
02.03.2026 |
सामाजिक विज्ञान |
|
शुक्रवार |
06.03.2026 |
हिंदी |
परीक्षा केंद्र और नियम
- सभी छात्रों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
- 8:30 बजे तक कक्षा में अपना स्थान ग्रहण करें।
- 8:45 बजे के बाद किसी छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा।
- 8:50 बजे OMR शीट वितरित की जाएगी और 8:55 बजे प्रश्न पत्र।
- प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक स्कूलों में आयोजित होंगी।
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
- संशोधित तारीखों के अनुसार अपनी तैयारी और अध्ययन योजना बनाएं।
- परीक्षा से पहले केवल MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेटेड जानकारी चेक करें।
- परीक्षा नियमों का पालन करें और समय पर केंद्र पहुंचें।
- सभी प्रकार के छात्र (नियमित, स्वाध्यायी, दिव्यांग) इस टाइमटेबल के अनुसार परीक्षा देंगे।
यह भी पढ़ें: MP Weather Update : प्रदेश में तेज ठंड-कोहरे का असर, संक्रांति के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मावठा गिरने के आसार











