Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में बार चुनाव की हलचल तेज: हाईकोर्ट बार का चुनाव 17 अगस्त को, स्टेट बार में अब तक 54 उम्मीदवार बाहर

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 17 अगस्त को होगा। 3,112 वकील मतदान करेंगे और 65 बूथ बनाए गए हैं। वहीं स्टेट बार काउंसिल चुनाव में अब तक 54 उम्मीदवार बाहर हो चुके हैं।
MP में बार चुनाव की हलचल तेज: हाईकोर्ट बार का चुनाव 17 अगस्त को, स्टेट बार में अब तक 54 उम्मीदवार बाहर
MP में बार चुनाव की हलचल तेज

मध्यप्रदेश में अधिवक्ताओं से जुड़े दो प्रमुख चुनावों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव 17 अगस्त को होने जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव के एलिमिनेशन राउंड में छठे दिन चार और उम्मीदवारों को बाहर कर दिया गया। अब तक कुल 54 उम्मीदवार चुनाव प्रक्रिया से बाहर हो चुके हैं।

चार जज करेंगे मतदान का शुभारंभ

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी संजय सेठ ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान 17 अगस्त को सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। इससे पहले सुबह 10 बजे हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल धगट, जस्टिस प्रणय वर्मा, जस्टिस एमएस भट्टी और जस्टिस हिमांशु जोशी दीप प्रज्वलित कर मतदान प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। हाईकोर्ट बार के चुनाव में कुल 3,112 सदस्य वकील अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान के लिए 65 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षण

इस बार हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है। पहली बार उपाध्यक्ष के एक पद और कोषाध्यक्ष के पद को महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी के कुल आठ पदों में से तीन पद महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। पत्रकार वार्ता में सहायक चुनाव अधिकारी हिमांशु तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, सुधाकर मणि पटेल, राजकमल चतुर्वेदी, वंदना श्रोती, राकेश तिवारी, सुशील अग्रवाल, एटी फरीदी, मनीष जैन और नितिन गुप्ता भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Raipur: किताबों और ज्ञान के उत्सव में सजा कॉलेज, लाइब्रेरियन डे पर क्विज में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

18 अगस्त से शुरू होगी मतगणना

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद 18 अगस्त से मतगणना शुरू होगी। चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और मतदान के लिए बूथ सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: Raigarh: भूपेश बघेल का साय सरकार पर हमला, विष्णु देव साय रिमोट कंट्रोल, भाजपा आदिवासियों के हित में नहीं

स्टेट बार काउंसिल चुनाव में 4 और उम्मीदवार बाहर

इधर मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव के एलिमिनेशन राउंड के छठे दिन चार उम्मीदवारों को चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस एसके पालो और सहायक चुनाव अधिकारी जीएस बघेल एवं दीपक अवस्थी के मुताबिक, गुरुवार को अवधेश सिंह (रीवा), राजकुमारी शर्मा (भोपाल), विधि सिंह (रीवा) और अंजना कुररिया (जबलपुर) को एलिमिनेट किया गया। इन उम्मीदवारों के वोट चुनाव प्रक्रिया के नियमों के मुताबिक दूसरे उम्मीदवारों को ट्रांसफर किए गए। चार और उम्मीदवारों के बाहर होने के बाद अब तक कुल 54 उम्मीदवार एलिमिनेट हो चुके हैं। इस तरह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही अधिवक्ताओं के बीच चुनावी गतिविधियां बढ़ गई हैं, जबकि स्टेट बार काउंसिल में एलिमिनेशन राउंड के जरिए चुनाव प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts