MP विधानसभा का मानसून सत्र, कैबिनेट बैठक में 4 विधेयकों को मंजूरी, टाइगर सफारी और उद्योगों को मिली हरी झंडी

- बाबई मोहासा में जमीन पर छूट, टाइगर रिजर्व के बफर जोन में सफारी की घोषणा
Follow on Google News
MP विधानसभा का मानसून सत्र, कैबिनेट बैठक में 4 विधेयकों को मंजूरी, टाइगर सफारी और उद्योगों को मिली हरी झंडी

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष क्रमांक-एक में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक की शुरुआत 'वंदे मातरम्' गान के साथ हुई।

4 महत्वपूर्ण विधेयकों को मिली मंजूरी

बैठक में चार विधेयकों को चर्चा के बाद कैबिनेट की मंजूरी दी गई। ये विधेयक इस सत्र में विधानसभा में प्रस्तुत किए जाएंगे।

  1. जन विश्वास संशोधन विधेयक 2025
  2. माध्यमस्थ अधिकरण (संशोधन) विधेयक
  3. दुकान एवं स्थापना अधिनियम संशोधन विधेयक
  4. कारखाना अधिनियम संशोधन विधेयक

इन विधेयकों के जरिए राज्य सरकार व्यवसायों को सरल बनाने, श्रमिकों के हितों की रक्षा करने और औद्योगिक प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रही है।

सभी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शुरू होगी टाइगर सफारी

कैबिनेट ने एक और बड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में टाइगर सफारी शुरू करने की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर देना और वन्यजीव संरक्षण को जन-भागीदारी से जोड़ना है।

Twitter Post

बाबई मोहासा में उद्योग के लिए आरक्षित जमीन में मिलेगी छूट

बैठक में बाबई मोहासा में उद्योगों के लिए आरक्षित जमीन पर छूट देने का भी निर्णय लिया गया। इससे क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

विक्रमपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में भूमि अधिग्रहण को भी मंजूरी

कैबिनेट ने विक्रमपुरी औद्योगिक क्षेत्र में विकास की दिशा में कदम उठाते हुए गांवों की भूमि के भू-अर्जन को भी मंजूरी दी। इससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts