Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP के 6 शहरों से 386 संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए, ग्वालियर में मिले 94 संदेही, दस्तावेजों की जांच जारी

MP के 6 शहरों से 386 संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए, ग्वालियर में मिले 94 संदेही, दस्तावेजों की जांच जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने और उन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद से ही देशभर में घुसपैठियों की पहचान की जा रही है। इसी मामले में मध्यप्रदेश में 386 संदिग्ध लोग पाए गए हैं।

    छह शहरों में 386 संदेहास्पद लोग

    अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों कि जांच करने के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस और इंटेलिजेंस ने राज्य के छह शहरों ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, कटनी और शाजापुर में 386 संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। इन लोगों ने खुद को भारतीय नागरिक बताने के लिए कुछ दस्तावेज दिखाए हैं। लेकिन पुलिस को शक है कि दस्तावेज फर्जी हो सकते हैं।

    ग्वालियर में 94 संदेही लोग

    इस मामले में सीएसपी रोबिन जैन ने ग्वालियर की स्थिति को लेकर बताया कि कुछ दिन पहले से यह जांच चल रही है कि ग्वालियर में बंगाल, बिहार व असम के लोग रह रहे हैं। जिले में 94 संदेही लोगों को चिन्हित किया गया हैं, जिन पर बांग्लादेशी नागरिक होने का संदेह है।

    जांच के लिए बनाई 6 टीमें

    दस्तावेजों की जांच के लिए 6 टीमें बंगाल, बिहार और असम के 27 अलग-अलग शहरों में भेजी गई हैं, जहां से इन लोगों के बारे में पुछताछ की जाएगी, टीमें वहां जाकर दस्तावेजों की सच्चाई की जांच करेंगी। अगर किसी के दस्तावेज फर्जी पाए गए, तो उन पर कार्रवाई होगी, जरूरत पड़ी तो उन्हें गिरफ्तार कर देश से बाहर भेजा भी जाएगा।

    ये भी पढ़ें: भोपाल में ‘मछली’ परिवार पर चला बुलडोजर : आरोपी यासीन का 50 करोड़ का अवैध निर्माण ढहा, ड्रग्स-लव जिहाद से जुड़ा नेटवर्क

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts