Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में ‘मछली’ परिवार पर चला बुलडोजर : आरोपी यासीन का 50 करोड़ का अवैध निर्माण ढहा, ड्रग्स-लव जिहाद से जुड़ा नेटवर्क

भोपाल में ‘मछली’ परिवार पर चला बुलडोजर : आरोपी यासीन का 50 करोड़ का अवैध निर्माण ढहा, ड्रग्स-लव जिहाद से जुड़ा नेटवर्क
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी भोपाल के अनंतपुरा कोकता क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 करोड़ रुपए मूल्य के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। ये निर्माण सरकारी जमीन पर बनाए गए थे, जिन पर 'मछली' गैंग से जुड़े लोगों का कब्जा था। कार्रवाई हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में की गई, जिसमें 10 से अधिक जेसीबी मशीनें और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

    शासकीय जमीन पर फैला कब्जा

    जिन अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया, उनमें फॉर्म हाउस, वेयरहाउस, फैक्ट्री, तीन मंजिला कोठियां और एक अवैध मदरसा तक शामिल था। कार्रवाई के दायरे में जिन लोगों के नाम सामने आए, वे हैं:

    • शकील अहमद पिता शरीफ अहमद – खसरा नंबर 55 पर अवैध फॉर्म हाउस
    • शारिक अहमद – 40,000 वर्ग फीट में वेयरहाउस
    • इरशाद अहमद – शासकीय भूमि पर अवैध फैक्ट्री
    • अता उल रहमान – अवैध मदरसा
    • शारिक, सोहेल और शफीक अहमद – शासकीय भूमि पर तीन मंजिला कोठी

    चाचा-भतीजे पर ड्रग पैडलिंग और शोषण का आरोप

    इस कार्रवाई का संबंध ‘मछली’ परिवार के चाचा-भतीजा शाहवर और यासीन अहमद उर्फ मछली से है, जो हाल ही में भोपाल क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए थे। इनका नाम उस नेटवर्क से जुड़ा है जो शहर के क्लबों, पार्टियों और जिम के जरिए ड्रग्स की सप्लाई करता था।

    18 जुलाई को पुलिस ने जब दो ड्रग पैडलरों सैफुद्दीन और शाहरुख को गिरफ्तार किया, तब जांच में सामने आया कि एमडी (मेथामफेटामिन) जैसे खतरनाक ड्रग्स पार्टी और फिटनेस के नाम पर युवाओं को दिए जाते थे। लड़कियों को मुफ्त में नशा कराकर उन्हें पार्टी का हिस्सा बनाया जाता, जिससे उनका शोषण भी होता था।

    पुलिस-प्लानिंग और प्रशासन का तालमेल

    जब पूछताछ में इन ड्रग पैडलरों ने 'मछली' गैंग के नाम उजागर किए, तब भोपाल पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में योजना बनाकर शाहवर और यासीन को गिरफ्तार किया। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए सरकारी जमीन पर फैले इनके अवैध साम्राज्य को ध्वस्त करना शुरू किया।

    ये भी पढ़ें: Earthquake in Russia : रूस में दुनिया का छठा सबसे शक्तिशाली भूकंप, कामचटका में 8.8 तीव्रता से कांप उठी धरती, 4 मीटर ऊंची सुनामी से तबाही

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts