Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP के 24 पुलिस अधिकारी होंगे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र को पुलिस पदक

MP के 24 पुलिस अधिकारी होंगे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र को पुलिस पदक
भोपाल। केंद्र गृह मंत्रालय ने पुलिस सेवा के अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। मप्र के खाते में इस बार 24 पुरस्कार आए हैं। जिसमें 3 पुलिस वीरता मेडल, 4 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल और 17 सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस मेडल शामिल हैं। ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा ने दिए अमेजन पर FIR के आदेश, बोले- राष्ट्र का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, गणतंत्र दिवस पर इतने कैदियों की सजा होगी माफ

ये होंगे गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित

केंद्र सरकार द्वारा घोषित सूची में मप्र के 3 पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर गैलेंट्री अवार्ड से नवाजा जाएगा। इसमें सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह, हेड कॉन्स्टेबल वैशाखू लाल और IPS तरुण नायक शामिल हैं। ये भी पढ़ें: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों से भिड़ीं प्रज्ञा ठाकुर, बोलीं- फुटपाथ पर हरा पोतकर चढ़ा दी चादर

इन्हें दिया जाएगा राष्ट्रपति पुरस्कार

इसके अलावा श्रेणी में एडीजीपी (डायरेकर खेल विभाग) रवि कुमार गुप्ता, डीएसपी सुभाष सिंह, इंस्पेक्टर निरंजन कुमार श्रीवास्तव और हेड कांस्टेबल लल्लू राम त्यागी शामिल हैं। ये भी पढ़ें: दमोह में लोकायुक्त की कार्रवाई: 3 हजार की रिश्वत लेते हुए क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा, पैसे ट्रांसफर करने के लिए मांगी थी 5 हजार की घूस

पुलिस पदक से सम्मानित होंगे ये अधिकारी

पुलिस पदक श्रेणी में इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारि मिश्र, आईजी अनुराग, एआईजी (EOW) पल्लवी त्रिवेदी, ग्वालियर एसपी अमित सांघी, सब इंस्पेक्टर संजय सुधाकर, इंस्पेक्टर सुनील कुमार जैन, डीएसपी सूर्यकांत अवस्थी, इंस्पेक्टर धैर्यशील येवले, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर दिनेश जोशी, इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार चंद्रयान, एएसआई सेवाराम मैथिल, कॉन्स्टेबल मदन मुरारी शुक्ला, कॉन्स्टेबल प्रेम लाल तिवारी, दीप्ती कमांडेंट रामप्रताप पटेल और डीएसपी ओम प्रकाश श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं। इन सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को 15 अगस्त को ये पदक नई दिल्ली में दिए जाएंगे। ये भी पढ़ें: कटनी में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 2 मजदूरों की मौत, 3 घायल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts