Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मोजाम्बिक तट पर बड़ा हादसा : 130 लोगों को लेकर जा रही नाव डूबी, 91 की मौत; कई लापता, इलाके में फैली बीमारी से बचने के लिए कर रहे थे पलायन

Follow on Google News
मोजाम्बिक तट पर बड़ा हादसा : 130 लोगों को लेकर जा रही नाव डूबी, 91 की मौत; कई लापता, इलाके में फैली बीमारी से बचने के लिए कर रहे थे पलायन
ईस्ट अफ्रीकी देश मोजाम्बीक में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के उत्तरी तट के पास एक नाव डूबने से 91 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। वहीं कई लोग लापता हैं, ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मछली पकड़ने वाली नाव पर 130 लोग सवार थे, जो इसकी क्षमता से ज्यादा थे। इनमें से अब तक 5 लोगों को बचाया गया है, अन्य की तलाश जारी है। ये लोग मोजाम्बीक के नामपुला प्रांत के लुंगा शहर से मोजाम्बीक के मुख्य द्वीप जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि, सभी हैजा की बीमारी से बचने के लिए पलायन कर रहे थे।

घटना से जुड़े वीडियो आए सामने

घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें लोगों को रेस्क्यू करते और समुद्र के किनारे कई लाशों को देखा जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे इसलिए वह डूबी गई। इसके अलावा नाव पैसेंजर ट्रांसपोर्ट यानी यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए अनफिट थी। https://twitter.com/psamachar1/status/1777205930637021353

हैजा के 13 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

अफ्रीका के कई देशों में जनवरी 2023 से हैजा बीमारी फैल रही है। मोजाम्बीक ​​​​​​का नामपुला प्रांत इससे सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांतों में से एक है। इसके फैलने का मुख्य कारण दूषित खाना और पानी है। इसमें उल्टी-दस्त की समस्या होती है, जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो जाती है और समय पर इलाज नहीं मिलने पर कुछ ही घंटों में मौत भी हो सकती है। UNICEF के मुताबिक, मौजूदा प्रकोप 25 साल का सबसे खतरनाक है। मोजाम्बीक में अक्टूबर 2023 से अब तक हैजा के 13,700 मामले सामने आए हैं और 30 लोगों की मौत हुई है। ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2024 : साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, अमेरिका में छा जाएगा अंधेरा; अद्भुत नजारा देखने की मची होड़; 12 गुना महंगे हुए होटल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts