Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आंध्र प्रदेश में मां ने कर दी बेटे की हत्या, शव के 5 टुकड़े कर नहर फेंके, गंदी हरकतों से तंग आकर उठाया ये कदम

Follow on Google News
आंध्र प्रदेश में मां ने कर दी बेटे की हत्या, शव के 5 टुकड़े कर नहर फेंके, गंदी हरकतों से तंग आकर उठाया ये कदम
आंध्र प्रदेश से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मां ने अपनी ही बहन के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद शव के 5 टुकड़े किए और नहर में फेंक दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी मां लक्ष्मी देवी और उसकी बहन फरार है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें घटना प्रकासम जिले की है। प्रकासम पुलिस के अनुसार घटना 13 फरवरी की है। मृतक का नाम श्याम  है। वो पेशे से क्लीनर था। पुलिस ने बताया कि परिवार श्याम की हरकतों से परेशान था। जांच में सामने आया है कि उसकी शादी नहीं हुई थी। उसने अपनी मौसी और अन्य रिश्तेदारों से रेप की कोशिश की थी। इसके बाद उसकी मां ने बहन के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या कर दी। फिल्हाल आरोपी मां और उसकी बहन फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है।

मौसी से की थी रेप की कोशिश

पुलिस की जांच में सामने आया है कि श्याम बेंगलुरु में रिश्तेदारी में गया था। यहां उसने महिलाओं से गलत हरकत की थी। इसके अलावा हैदराबाद और नरसारोपेट में रहने वाली अपनी मौसी के साथ रेप की कोशिश कर चुका था। रिश्तेदारों के अलावा भी उसने अन्य महिलाओं से छेड़खानी की थी।

मां और मौसी के खिलाफ केस दर्ज

मां लक्ष्मी देवी बेटे श्याम की इन हरकतों से परेशान हो गई थी। इसलिए उसने अपनी बहन के साथ मिलकर बेटे की हत्या की प्लानिंग की और 13 फरवरी को कुल्हाड़ी से श्याम की हत्या की। इसके बाद धारदार हथियार से शव के 5 टुकड़े किए। उन्हें तीन बोरियों में भरकर कुम्बुम गांव के नकलागंडी नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी मां और मौसी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है। ये भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 2 : विक्की कौशल की फिल्म ने तोड़े कई रिकार्ड्स, बैड न्यूज के लाइफ टाइम कलेक्शन को पछाड़ा, पद्मावत को भी छोड़ा पीछे 
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts