Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, धमाके से ट्रक के उड़े परखच्चे; दहशत में घरों से भागे लोग

ग्वालियर के पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिवा कंप्रेस्ड एयर प्रोडक्ट फैक्ट्री में शुक्रवार को ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट हो गया। धमाके से टैंकर और पास खड़े ट्रक के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
ग्वालियर में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, धमाके से ट्रक के उड़े परखच्चे; दहशत में घरों से भागे लोग

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार को एक ऑक्सीजन प्लांट परिसर में जोरदार विस्फोट हो गया। पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिवा कंप्रेस्ड एयर प्रोडक्ट फैक्ट्री में खड़े ऑक्सीजन टैंकर में अचानक धमाका हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि टैंकर के साथ पास खड़े ट्रक के भी परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

धमाके की आवाज से दहले लोग, घर छोड़कर निकले परिवार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार को अचानक फैक्ट्री परिसर में जोरदार धमाका हुआ। इसकी आवाज सुनकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग सहम गए। विस्फोट के बाद कई परिवारों ने दोबारा धमाका होने की आशंका में घर छोड़ दिया और कॉलोनी से बाहर चले गए।

X Post

ऑक्सीजन टैंकर और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त

धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ऑक्सीजन टैंकर और उसके पास खड़ा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट के बाद घटनास्थल पर वाहनों के टूटे हुए हिस्से और मलबा बिखर गया। घटना के बाद फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts