मोरक्को में भूकंप से तबाही : अब तक 632 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल; कई इमारतें ढहीं, 120 साल का सबसे ताकतवर भूकंप

रबात/माराकेश। अफ्रीकी देश मोरक्को में शुक्रवार देर रात आए भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। भूकंप से अब तक 632 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 329 लोग जख्मी हो गए हैं। मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। वहीं US जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी तीव्रता 6.8 बताई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये इस इलाके में 120 साल में आया सबसे ताकतवर भूकंप है।
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक यह 120 सालों में उत्तरी अफ्रीका में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इससे पहले 1960 में अगादिर के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। तब हजारों लोगों की मौत हो गई थी।
120 सालों में सबसे शक्तिशाली भूकंप
भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर एटलस पर्वत के पास इघिल नाम के गांव में था। भूकंप की गहराई जमीन से 18.5 किलोमीटर नीचे थी। भारतीय समय अनुसार भूकंप सुबह के 3.41 बजे आया पुर्तगाल और अल्जीरिया तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक यह 120 सालों में उत्तरी अफ्रीका में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इससे पहले 1960 में अगादिर के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। तब हजारों लोगों की मौत हो गई थी।
कई ऐतिहासिक इमारतों को पहुंचा नुकसान
मोरक्को के मराकेश कई ऐतिहासिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। भूकंप से इमारतें मलबे और धूल में तब्दील हो गईं। पश्चिमी अफ्रीका में मौजूद इस देश में आए भूकंप की वजह से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। भूकंप इतना जोरदातर था कि उसका असर मराकेश से करीब 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात में भी देखने को मिला।




















