Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

10 हजार से अधिक टैक्स बकाया, ननि ने फ्रीज कराए 283 बैंक खाते

अनोखा मामला : जबलपुर में नगर निगम अधिनियम के तहत की कार्रवाई
Follow on Google News
10 हजार से अधिक टैक्स बकाया, ननि ने फ्रीज कराए 283 बैंक खाते

नरेन्द्र सिंह-जबलपुर। जबलपुर नगर पालिक निगम की अनोखी कार्रवाई सामने आई है। खस्ताहाली में चल रहे ननि ने 10 हजार रुपए से अधिक के बकायादारों के बैंक खाते फ्रीज करवाना शुरू कर दिया है। ऐसे 283 बकायादारों के खाते फ्रीज किए भी जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार, नगर पालिक निगम जबलपुर का संपत्ति और जल कर कुल 190 करोड़ रुपए का बकाया है। अब तक करीब 62 करोड़ रुपए की ही वसूली हो पाई है। ऐसे में ननि ने अधिनियम 1956 की धारा 173, 174 के तहत बकायादारों को नोटिस जारी किए और धारा 178 के तहत 283 बैंक खाते फ्रीज करवा दिए।

क्यों बनी ऐसी स्थिति: इस बार नगर पालिक निगम नागरिकों से संपत्ति कर व जल कर सहित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुल्क की अपेक्षित वसूली नहीं कर पाया। इससे उसे रोजमर्रा के खर्च पूरे करने में भी दिक्कतें आने लगी। निगम ने दीपावली में खर्चों के लिए अक्टूबर से अब तक 18 व 10 करोड़ की दो एफडी तोड़ी है।

आज लोक अदालत: 9 दिसंबर को लोक अदालत में करदाताओं को आकर्षक छूट दी जा रही है। साथ ही 1 जनवरी से बकाया करों पर 15 प्रतिशत अधिभार भी लगाए जाने की सूचना जारी कर दी गई है।

फैक्ट फाइल

  • 1.75 लाख संपत्तियां हैं शहर में
  • 190 करोड़ रुपए बकाया
  • 62 करोड़ अब तक वसूली

ज्यादातर संपत्तिधारकों को देयक भिजवा दिए हैं। फोन- मैसेज से भी सूचना दी है। हमने नोटिस जारी किए हैं। 10 हजार से ज्यादा बकाया है तो बैंक खाते फ्रीज कर रहे हैं। - प्रेम नारायण सनखेरे, उपायुक्त, राजस्व, ननि

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts