Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘मोर माटी, मोर मान’ की गूंज: नवा रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया महाकुंभ

नवा रायपुर में 27 और 28 मार्च को भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। ये सम्मेलन मोर माटी मान थीम पर होगा।
‘मोर माटी, मोर मान’ की गूंज: नवा रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया महाकुंभ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नवा रायपुर में 27 और 28 मार्च को भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। ये सम्मेलन मोर माटी मान थीम पर होगा। तो वहीं सम्मेलन को देखते हुए मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में बैठक हुई। 

    देश-विदेश में छत्तीसगढ़ियों को न्योता   

    रायपुर। सम्मेलन में देश और विदेश में रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों को न्योता दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि विदेशों में रह लोग भी छत्तीसगढ़ को संस्कृति को जानें और समझे। प्रवासियों की सुविधा के लिए पंजीयन करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है। सम्मेलन में कई लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    संस्कृति, निवेश और मार्गदर्शन पर फोकस

    2 दिन चलने वाले सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, संगीत और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की जाएगी। युवाओं के लिए विशेष सत्र आयोजित होंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों में सफल प्रवासी विशेषज्ञ करियर, स्टार्टअप और उद्यमिता से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा राज्य में निवेश के नए अवसरों को लेकर संभावित निवेशकों के साथ समझौता ज्ञापनों (MOU) पर सहमति बनने की भी संभावना है, जिससे औद्योगिक विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। 

    ये भी पढ़ें: कटनी में दर्दनाक सड़क हादसे में पिता बेटे की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा

    उत्कृष्ट प्रवासियों का सम्मान

     कार्यक्रम में उन प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को विशेष सम्मान दिया जाएगा, जिन्होंने देश और विदेश में अपनी उपलब्धियों से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खान-पान की खास व्यवस्था की जाएगी, ताकि उन्हें अपनी मिट्टी का स्वाद महसूस हो सके। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि बाहर से आने वाले सभी अतिथियों के ठहरने, परिवहन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts