कटनी में दर्दनाक सड़क हादसे में पिता बेटे की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा

कटनी में पिता और बेटे को पिकअप वाहन ने रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों लोग रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे।
Follow on Google News
कटनी में दर्दनाक सड़क हादसे में पिता बेटे की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे दोनों  

    कटनी। दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे, रास्ते में बड़वारा थाना क्षेत्र में सुड्डी मोड पर ये हादसा हुआ। मृतकों की पहचान भनपुरा नंबर दो निवासी मनोज सिंह 38 साल और शिव सिंह 63 साल के तौर पर हुई है।

    चालक मौके से हुआ फरार

    बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर मौके से रफूचक्कर हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर पिकअप को जब्त कर लिया है, इसी के साथ वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।  

    ये भी पढ़ें: बलौदाबाजार में गर्भवती महिला की मौत : झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, क्लिनिक से अवैध दवाइयां और गांजा बरामद

    राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

    आनन फानन में राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने शिव सिंह और मनोज सिंह को मृत घोषित कर दिया।  

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts