Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP के 36 जिलों के किसानों से समर्थन मूल्य पर होगी मूंग और उड़द की खरीदी, 7 जुलाई से शुरू होंगे उपार्जन

Follow on Google News
MP के 36 जिलों के किसानों से समर्थन मूल्य पर होगी मूंग और उड़द की खरीदी, 7 जुलाई से शुरू होंगे उपार्जन
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार मूंग और उड़द का उपार्जन न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर करेगी। सीएम ने जानकारी दी कि प्रदेश के 36 मूंग उत्पादक जिलों में 8682 रुपए प्रति क्विंटल की दर से मूंग खरीदी जाएगी, जबकि 13 उड़द उत्पादक जिलों में 7400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से उड़द का उपार्जन किया जाएगा।

6 अगस्त तक होगा उपार्जन

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान 19 जून से 6 जुलाई तक पंजीयन करा सकेंगे, जिसके बाद 7 जुलाई से 6 अगस्त तक उपार्जन की प्रक्रिया चलेगी। यह घोषणा सीएम डॉ. यादव ने मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित करते हुए की।

उद्योग और निवेश पर भी जोर

सीएम डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन को लेकर विभिन्न गतिविधियां चल रही हैं। इस क्रम में गंगा दशमी के अवसर पर उज्जैन में वैलनेस केंद्रित वृहद आयोजन किया गया। 27 जून को एमएसएमई डे पर रतलाम में समिट आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्रीय उद्योग और रोजगार पर चर्चा होगी। 7 जुलाई को लुधियाना में राष्ट्रीय इंटरएक्टिव सेशन होगा, जिसमें एमएसएमई को लेकर गहन संवाद किया जाएगा।

भोपाल मेट्रो के लिए पीएम मोदी को भेजेंगे न्योता

सीएम डॉ. यादव ने बताया कि भोपाल मेट्रो का पहला चरण सितंबर माह में लोकार्पित किया जाएगा और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा जाएगा।

रक्षाबंधन पर मिलेगा अतिरिक्त 250 रुपए

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर 'लाड़ली बहना योजना' के तहत 250 रुपए अतिरिक्त भुगतान देने की भी घोषणा की। इससे बहनों को त्योहार में आर्थिक सहारा मिलेगा।

‘योग संगम’ के रूप में मनाया जाएगा योग दिवस

सीएम ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘योग संगम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दिन प्रदेश के अधिक से अधिक नगरीय निकायों, पंचायतों और वार्डों में सामूहिक योग कार्यक्रम कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।

पर्यटन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश में 13 करोड़ 41 लाख पर्यटक आए, जो 2023 की तुलना में 19.6 प्रतिशत ज्यादा है। इनमें 1.67 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं। पर्यटन के क्षेत्र में मप्र तेजी से प्रगति क
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts