Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पूजन सामग्री की दुकान में आग:सोमवार देर रात की घटना,लाखों रुपए का सामान पूरी तरह राख

Follow on Google News
सोमवार देर रात की घटना,लाखों रुपए का सामान पूरी तरह राख
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के पाटनीपुरा इलाके में सोमवार देर रात अचानक भड़की भीषण आग ने हड़कंप मचा दिया। पूजा सामग्री की एक दुकान देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई और आग इतनी विकराल थी कि दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान चंद घंटों में जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास की दुकानों को तुरंत खाली कराया गया, जिससे बड़ा हादसा टल सका।

     

    रात करीब 1:40 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड अलर्ट मोड पर आ गई और मौके पर दमकल की दो गाड़ियां रवाना की गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस दौरान करीब 17 हजार लीटर से अधिक पानी का इस्तेमाल किया गया, तब जाकर कहीं आग पर नियंत्रण पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने भी जोखिम उठाते हुए आग बुझाने में मदद की, जिससे हालात और बिगड़ने से बच गए।

    जनहानि नहीं -

    पुलिस के मुताबिक इस भीषण आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा है और लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है, ताकि इस आग के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts