मोनालिसा-फरमान का हनीमून मोमेंट!समंदर किनारे रोमांस की तस्वीरें वायरल!

सोशल मीडिया सेंसेशन मोनालिसा ने फरमान खान से शादी कर सभी को चौंका दिया। परिवार के विरोध के बावजूद 18 साल की मोनालिसा ने अपने प्यार के साथ रहने का कानूनी फैसला लिया। वहीं कपल अब केरल में रोमांटिक हनीमून एंजॉय कर रहा है। तस्वीरों में मोनालिसा और फरमान समंदर किनारे पोज देते नजर आ रहे हैं।
Follow on Google News
समंदर किनारे रोमांस की तस्वीरें वायरल!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा ने अपनी शादी की खबर सभी को चौंका दिया। मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान खान से शादी की तो वहीं अब दोनों अपने हनीमून के लिए निकल गए हैं। शादी के बाद कपल ने अपने हनीमून की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें दोनों समंदर किनारे साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: मोनालिसा–फरमान खान की शादी पर बवाल, दोनों परिवारों में नाराजगी

    हनीमून की रोमांटिक झलक

    शादी के बाद मोनालिसा और फरमान केरल में हनीमून मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में कपल समंदर किनारे पोज देते हुए दिखाई दे रहा है। मोनालिसा शर्ट-पैंट में हैं और फरमान बनियान और जींस में नजर आए। मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि केरल का माहौल और लोग उन्हें बहुत पसंद आए हैं। 

    यह भी पढ़ें: Kumbh Viral Girl: 16 साल की मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान खान से भागकर की शादी, सामने आई तस्वीरें

    परिवार का विरोध और कानूनी फैसला

    मोनालिसा और फरमान के रिश्ते को उनके परिवार ने शुरू में स्वीकार नहीं किया। परिवार द्वारा विरोध के बाद भी मोनालिसा ने अपने फैसले पर कायम रहकर फरमान के साथ रहने का निर्णय लिया। पुलिस के अनुसार मोनालिसा की उम्र 18 साल है और इस उम्र में वह कानूनी रूप से तय कर सकती हैं कि किसके साथ रहना चाहती हैं।

    मोनालिसा ने मीडिया को बताया कि उनके पिता जय सिंह भोसले उन्हें किसी और व्यक्ति से शादी के लिए मजबूर कर रहे थे। लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह फरमान के साथ ही अपना जीवन बिताना चाहती हैं। इस फैसले के बाद मोनालिसा और फरमान ने 11 मार्च 2026 को मंदिर में शादी की।

    Uploaded media

    मोनालिसा की पहली फिल्म और करियर

    मोनालिसा ने अपनी पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म सनोज मिश्रा द्वारा निर्देशित है और इसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। इसके अलावा, मोनालिसा मॉडलिंग की दुनिया में भी सक्रिय हैं और सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है।

    Uploaded media

    शादी की रस्में और समारोह

    शादी के दौरान की कुछ झलकियां भी सामने आईं थी। इन तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि फरमान मोनालिसा की मांग में सिंदूर भरते और उन्हें मंगलसूत्र पहनाते नजर आए।

    मोनालिसा की शादी और हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके फैंस और फॉलोअर्स दोनों की खुशी में शामिल होते हुए कमेंट कर रहे हैं। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts