Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : रंगपंचमी की गेर में शामिल होगी मोहन सरकार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिया निमंत्रण, पिछले साल CM ने यहां जमकर खेली थी होली

Follow on Google News
इंदौर : रंगपंचमी की गेर में शामिल होगी मोहन सरकार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिया निमंत्रण, पिछले साल CM ने यहां जमकर खेली थी होली
इंदौर में रंगपंचमी पर होने वाली गेर में मोहन सरकार शामिल होंगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव को पूरी कैबिनेट के साथ गेर में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। पिछले साल भी गेर में सीएम ने जमकर होली खेली थी।

गेर में लाखों लोग खेलते हैं होली

प्रदेश की मोहन सरकार की पूरी कैबिनेट इंदौर की प्रसिद्ध गेर में शामिल होंगी। इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक गोलू शुक्ला ने गेर में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। सीएम डॉ मोहन यादव ने पिछले साल गेर में जमकर होली खेली थी। आपको बता दें कि इंदौर में होलिका दहन के बाद धुलेंडी और उसके बाद रंगपंचमी पर गेर निकालने की परंपरा है। गेर में लाखों लोग एक साथ होली खेलते है। इंदौर की गेर देखने विदेशों से भी पर्यटक आते है। यूनेस्को की विश्व धरोहर में भी इसे शामिल करने के लिए तैयारी चल रही है।

इंदौर की रंगपंचमी हैं खास

बता दें कि इंदौर में रंगों का सबसे बड़ा त्योहार रंगपंचमी पर बनाया जाता है। गेर एक प्रकार का जुलूस होता है, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोग एक साथ निकलते हैं। वहीं इंदौर में गेर निकालने की परंपरा होलकर राजवंश के लोगों ने शुरू की थी। होलकर राजवंश के लोग आम जनता के साथ होली खेलने के लिए सड़कों पर निकलते थे और एक जुलूस की शक्ल में पूरे शहर में भ्रमण कर लोगों के साथ होली खेलते थे, तभी से आज तक इंदौर में रंगपंचमी पर गेर निकालने की परंपरा चली आ रही है। ये भी पढ़ेें- फिल्म से पहले 30 मिनट तक दिखाए विज्ञापन, बेंगलुरु के व्यक्ति ने किया केस, PVR INOX पर लगा 1 लाख जुर्माना
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts