Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर में दिनदहाड़े महिला क्लर्क से मोबाइल लूट, CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी

Follow on Google News
ग्वालियर में दिनदहाड़े महिला क्लर्क से मोबाइल लूट, CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी
ग्वालियर में एक महिला क्लर्क से मोबाइल लूट की घटना सामने आई है। नगर पालिका दतिया में कार्यरत एक महिला क्लर्क से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े मोबाइल फोन लूट लिया। पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी मदद से पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सड़क किनारे जा रही थी महिला

माधोगंज हेम सिंह की परेड निवासी महिमा भदौरिया नगर पालिका दतिया में पदस्थ हैं। महिमा ने झांसी रोड थाना पुलिस से शिकायत में बताया कि वह दतिया से ड्यूटी कर ट्रेन से ग्वालियर आ रही थी तभी ट्रेन ग्वालियर में आउटर पर रुक गई और वह आउटर पर उतर कर ऑटो के लिए सड़क किनारे पैदल जा रही थी तभी सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया और बदमाश मौके से फरार हो गए।

CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

घटना की सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। एक कैमरे में यह पूरी वारदात कैद मिली जिसमें साफ तौर पर बाइक पर सवार दो युवक महिला से मोबाइल लूटकर भागते हुए दिख रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उनकी तलाश शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें- मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएगी बीजेपी, 9 जून से शुरू होगा ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts