Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सलमान खान की घड़ी पर उठे सवालों पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, बोले- कोई मौलवी गुजर जाए तो कोई नहीं आएगा, लेकिन अगर सलमान…!

Follow on Google News
सलमान खान की घड़ी पर उठे सवालों पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, बोले- कोई मौलवी गुजर जाए तो कोई नहीं आएगा, लेकिन अगर सलमान…!
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों राम मंदिर की आकृति वाली घड़ी को लेकर काफी विवादों में हैं। पूरे विवाद के बीच इस पर मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की आकृति और भगवान राम की छवि हर हिंदुस्तानी के दिल और दिमाग में बसी हुई है। अगर कोई रोकना भी चाहे, तो भी राम मंदिर का प्रचार रुकने वाला नहीं है। दरअसल, सलमान ने अपने एक्स प्लेटफार्म पर एक फोटो शेयर किया था, जिसमे वो राम मंदिर स्पेशल एडिशन वाच पहने नजर आए थे। इसके बाद सलमान को काफी ट्रोल किया गया। 

रामेश्वर शर्मा ने की सलमान खान की तारीफ 

रामेश्वर शर्मा ने सलमान खान की घड़ी पहनने पर हो रही आलोचनाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘सलमान खान ने राम मंदिर की घड़ी पहनकर किसी का मजाक नहीं उड़ाया। क्या रसखान, अशफाक उल्ला खान, अब्दुल हमीद या डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने मुसलमानों का मजाक उड़ाया था? नहीं, बल्कि उन्होंने देश की शान बढ़ाई थी।’ भाजपा विधायक ने कहा कि ‘हिंदुस्तान के हिंदुओं ने ही सलमान को सुपरस्टार बनाया है। आज अगर कोई मौलवी गुजर जाए, तो कंधा देने चार लोग नहीं आते, लेकिन सलमान खान के लिए लाखों लोग इकट्ठे हो जाते हैं। यह भगवान राम के भक्तों का प्यार है।’

धर्म और राजनीति पर तीखा बयान

रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि ‘इस देश की धरती का कंकर-कंकर शंकर है। इसलिए शंकर को नमन करने में किसी को परहेज नहीं होना चाहिए। हर हिंदुस्तानी के सीने में राम बसते हैं और उन्हें हिंदुस्तान से अलग नहीं किया जा सकता। नमाज पढ़ना और कुरान की अच्छी बातें बताना ठीक है, लेकिन अगर उल्टा ज्ञान बकोगे, तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

क्या था पूरा मामला 

इन दिनों सलमान सिकंदर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में मुंबई के ताज लैंड्स एंड में हुए एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान सलमान राम मंदिर स्पेशल एडिशन की घड़ी पहने नजर आए। उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद कमाल राशिद खान (KRK) ने उन पर निशाना साधा था। KRK ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सलमान राम जन्मभूमि एडिशन की घड़ी पहनकर मुस्लिमों का मजाक उड़ा रहे हैं और उनके मुस्लिम फैंस बेशर्म हैं। ये भी पढ़ें- अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा- जब संसद में उनका बोलने का टाइम था, तब वो वियतनाम में थे 
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts