Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में पूर्व IRS अफसर पर चाकू से हमला, घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश, चोर अरेस्ट

Follow on Google News
दिल्ली में पूर्व IRS अफसर पर चाकू से हमला, घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश, चोर अरेस्ट
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रविवार तड़के चोर ने रिटायर्ड भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी के घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की। परिवार के सदस्यों ने लूटेरे को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन वह दीवार फांदकर भागने में कामयाब रहा। इस दौरान बदमाशों ने IRS के 61 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी और उनकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

मेरठ में रह रहा था आरोपी

पुलिस ने बताया कि पीड़ित अभय कुमार सिंह के अलावा उनकी पत्नी अनुपमा को भी मामूली चोट लगी है और दोनों को तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि इलाज के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में शातिर चोर जितेन्द्र उर्फ जीते को गिरफ्तार कर लिया है। वह इन दिनों मेरठ में रह रहा था। वह लूटपाट के लिए मेरठ से दिल्ली आया था।

बालकनी से घुसने की कोशिश कर रहा था चोर

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि वसंत कुंज दक्षिण पुलिस थाने में रात करीब सवा 1 बजे चोरी का प्रयास करने की घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि यह घटना उस दौरान हुई जब रिटायर्ड आईआरएस अफसर अभय सिंह और उनकी पत्नी अनुपमा बेडरूम में सो रहे थे। उनका बेटा तथा नौकर घर के अन्य कमरों में थे। डीसीपी ने कहा, ‘‘बेडरूम से सटी बालकनी से रात एक बजे तेज आवाज सुनने के बाद सिंह नींद से जाग गए। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति उनके कमरे में घुसने की कोशिश कर रहा है। जिसके बाद सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया और अपनी पत्नी को जगाया। इसके बाद चोर ने अभय और उनकी पत्नी पर चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया।''

चोर को बेडरूम में किया बंद

मीना ने बताया कि शोरगुल से घर के अन्य लोग जाग गए और उन्होंने चोर को बेडरूम में बंद कर दिया। लेकिन इसके बावजूद वह बालकनी से भाग गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद हमलावर की तलाश के लिए 6 टीम गठित की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। हमलावर की पहचान मूल रूप से मेरठ निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है और उसके पास से बरामबद चाकू को जब्त कर लिया गया है। ये भी पढ़ें- वक्फ बोर्ड एक्ट में होगा संशोधन : मोदी सरकार करेगी बड़े बदलाव, कल संसद में पेश होगा बिल; कैबिनेट ने करीब 40 संशोधनों को दी मंजूरी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts