मिर्जापुर में भीषण हादसा :कार्तिक पूर्णिमा पर 6 महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत, रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुआ हादसा

Follow on Google News
कार्तिक पूर्णिमा पर 6 महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत, रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुआ हादसा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालु चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयंकर था कि, मौके पर कोहराम मच गया। 6 महिलाओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। सभी मृतक एक ही इलाके के बताए जा रहे हैं।

    कैसे हुआ हादसा?

    बुधवार सुबह चोपन-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन पहुंची। प्लेटफॉर्म पर भीड़ अधिक होने की वजह से कुछ श्रद्धालु प्लेटफॉर्म की तरफ उतरने के बजाय ट्रेन की विपरीत दिशा वाले ट्रैक पर उतर गए। उसी दौरान, कालका एक्सप्रेस उसी ट्रैक से तेज रफ्तार में गुजर रही थी। श्रद्धालु कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वे ट्रेन की चपेट में आ गए।

    Twitter Post

    ट्रैक पर बिखरे शव

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि, कई शव टुकड़ों में बिखर गए। ट्रैक पर खून फैल गया, महिलाएं और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। इसके साथ ही स्टेशन पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। GRP, RPF और स्थानीय पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

    कालका एक्सप्रेस हावड़ा से चली थी और चुनार स्टेशन पर उसका स्टॉपेज नहीं था, इसलिए ट्रेन की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे से अधिक थी। यही कारण रहा कि, श्रद्धालु ट्रेन आते देख भाग नहीं पाए। 

    मरने वालों में दो सगी बहनें भी शामिल

    GRP ने जिन 6 महिलाओं की मौत की पुष्टि की है, उनके नाम:

    नाम

    उम्र

    जानकारी

    सविता

    28

    साधना की बहन

    साधना

    16

    सविता की बहन

    शिवकुमारी

    12

    किशोरी

    अंजू देवी

    20

    निवासी: स्थानीय

    सुशीला देवी

    60

    वृद्ध महिला

    कलावती देवी

    50

    निवासी: स्थानीय

    इनमें सविता और साधना सगी बहनें थीं, जो अपनी बुआ और परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए जा रही थीं।

    ट्रैक पार करने की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह

    अधिकांश यात्रियों ने भीड़ से बचने और समय बचाने के लिए फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने सीधे ट्रैक पार करने की कोशिश की, जो जानलेवा साबित हुई। रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि, प्लेटफॉर्म बदलने के लिए हमेशा ओवरब्रिज या अंडरपास का ही प्रयोग करें।

    CM योगी ने जताया शोक, जांच के आदेश

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए, मृतकों के परिजनों को सांत्वना दिया। इसके साथ ही घायलों के तत्काल और बेहतर इलाज का निर्देश दिए। इसके अलावा रेलवे से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts