Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन :महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए TV- फिल्मी सितारें, अभिनेत्री ऐश्वर्या राज सहित हितेन तेजवानी सहित गौरी प्रधान ने किए दर्शन

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए TV- फिल्मी सितारें, अभिनेत्री ऐश्वर्या राज सहित हितेन तेजवानी सहित गौरी प्रधान ने किए दर्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में बुधवार तड़के आयोजित भस्म आरती में फिल्म और टीवी जगत से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। साउथ सिनेमा की अभिनेत्री ऐश्वर्या राज भकुनी के साथ-साथ फिल्म और टीवी अभिनेता हितेन तेजवानी और उनकी पत्नी गौरी प्रधान तेजवानी ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

    भस्म आरती में कई सितारों ने लिया हिस्सा

    तड़के चार बजे होने वाली भस्म आरती में अभिनेता हितेन तेजवानी पत्नी गौरी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे, जबकि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री ऐश्वर्या राज भकुनी अपने परिवार के साथ आरती में शामिल हुईं। इस दौरान सभी श्रद्धालु नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक बैठे रहे और विधिवत भस्म आरती के दर्शन किए। आरती संपन्न होने के बाद सभी ने देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    Uploaded media

     साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस पति संग शामिल हुई।

    भस्म आरती में शामिल होने पहुंचीं ऐश्वर्या राज भकुनी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह सम्राट, पृथ्वीराज और प्राइड जैसी फिल्मों के साथ-साथ कसम तेरे प्यार की जैसे लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान तेजवानी टीवी और फिल्म जगत के चर्चित चेहरे हैं। दोनों ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे बेहद लोकप्रिय धारावाहिक का हिस्सा रह चुके हैं और कई अन्य सीरियल्स व फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

    मकर संक्रांति पर उज्जैन बना आस्था का केंद्र

    भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन मकर संक्रांति के अवसर पर पूरी तरह श्रद्धा और आस्था के रंग में रंगी नजर आई। शिप्रा नदी में पावन स्नान, दान-पुण्य और तड़के होने वाली भस्म आरती के चलते शहर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पर्व के मौके पर न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे और महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

    मकर संक्रांति पर उज्जैन की आध्यात्मिक छवि और भी सशक्त दिखाई दी। आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश की कई प्रमुख हस्तियां भी भगवान महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचीं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति, संस्कृति और उत्सव का संगम देखने को मिला।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts