PlayBreaking News

सागर में मंत्री भूपेंद्र सिंह की पोती बनीं सरपंच, MBA स्टूडेंट को निर्विरोध चुना गांव का मुखिया, 10 वार्डों में महिला पंच भी निर्विरोध

Follow on Google News
सागर में मंत्री भूपेंद्र सिंह की पोती बनीं सरपंच, MBA स्टूडेंट को निर्विरोध चुना गांव का मुखिया, 10 वार्डों में महिला पंच भी निर्विरोध
मप्र के पंचायत चुनाव में हर पल कुछ नया सुनने और देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सागर जिले की सबसे कम उम्र की सरपंच बनी हैं। जी हां MBA की स्टूडेंट वैष्णवी सिंह ठाकुर सागर जनपद की ग्राम पंचायत बामौरा में निर्विरोध सरपंच चुनी गईं हैं। वहीं महज 23 साल की वैष्णवी को सरपंच और पंचायत के 10 वार्डों में सभी महिला पंचों को भी निर्विरोध चुना है। ये भी पढ़ें: MP Panchayat Election 2022 : गांव की सरकार में बेलन और बनियान से चुने जाएंगे पंच, जानें किस पद पर कौन सा होगा चुनाव चिन्ह

नगरीय प्रशासन मंत्री की पोती है वैष्णवी

अब ग्राम पंचायत बामौरा की कमान एमबीए की छात्रा वैष्णवी और 10 महिला पंच संभालेंगी। वैष्णवी के पिता उत्तम सिंह ठाकुर होटल का संचालन करते हैं। वहीं दादा भूपेंद्र सिंह ठाकुर प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री हैं। वैष्णवी डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं। इस साल उनका चौथा सेमेस्टर शुरू होना है। वह ग्राम पंचायत की बागडोर संभालने के साथ ही अपनी पढ़ाई करेंगी।

लोगों की मदद करना अच्छा लगता है : वैष्णवी

निर्विरोध सरपंच चुनी गईं वैष्णवी ने कहा कि गांव का विकास करना ही पहली प्राथमिकता है। बचपन से राजनीति देखते और सीखती आई हूं। लेकिन अब राजनीति में उतरकर गांव का विकास करूंगी। हर जरूरतमंद की मदद करूंगी। साथ ही कहा कि 5 साल में गांव को आदर्श ग्राम बनाने की पूरी कोशिश करूंगी। वैष्णवी ने कहा कि मुझे शुरू से ही लोगों की मदद करना अच्छा लगता है। मैं भी सागर से बाहर जाकर नौकरी कर सकती थी। लेकिन, नौकरी के साथ गांव की सेवा नहीं कर पाती।

लोगों का भरोसा टूटने नहीं दूंगी : वैष्णवी

वैष्णवी कहती है कि मैंने परिवार के साथ बैठकर गांव की सेवा करने का निर्णय लिया और बामौरा व जिंदा गांव के लोगों के भरोसे को स्वीकार किया है। मैं गांव के रहवासियों का भरोसा टूटने नहीं दूंगी। हर घर में पानी पहुंचेगा, स्वच्छता, सड़क, शौचालय पर काम होगा। साथ ही सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। महिला उत्थान और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करूंगी। ग्राम पंचायत के कार्यों को करने में प्रबंधन की पढ़ाई भी मददगार साबित होगी।

सरपंच समेत 10 महिला पंच भी निर्विरोध

बता दें की ग्रामीणों ने महिलाओं को आगे बढ़ाने को लेकर ग्राम पंचायत की बागडोर महिलाओं के हाथों में सौंपी है। ग्राम पंचायत बामौरा में सरपंच पद पर वैष्णवी ठाकुर और 10 वार्डों में पंच पद के लिए रेखा पटेल, लक्ष्मी ठाकुर, माया मनोहर पटेल, बबीता लोधी, भाग्यश्री मौर्य, ममता अहिरवार, शीलरानी अहिरवार, नीता अहिरवार और कलावती अहिरवार को निर्विरोध चुना है। पंचायत क्षेत्र में करीब 1200 मतदाता हैं। बामौरा ग्राम पंचायत की करीब 2000 की आबादी है। इसमें ग्राम जिंदा भी लगता है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts