Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खरगोन में हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा मिनी ट्रक, तीन लोगों की मौत

Follow on Google News
खरगोन में हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा मिनी ट्रक, तीन लोगों की मौत
खरगोन। जिले में एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार रात मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामघाट के पास हुआ है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।

लोहे के सरिये से भरा था ट्रक

मंडलेश्वर पुलिस थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने कहा कि लोहे के सरिये और अन्य सामान ले जा रहे मिनी ट्रक के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद वाहन जाम घाट के ढलान पर असंतुलित होकर खाई में गिर गया। आसपास के ग्रामीणों ने ट्रक को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक ट्रक में सवार तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की नहीं हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस जानकारी जुटाने के प्रयास कर रही है। ये भी पढ़ें- बड़वानी : पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा, 62 हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts