Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बड़वानी : पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा, 62 हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
बड़वानी : पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा, 62 हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
बड़वानी। विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। महाराष्ट्र सीमा पर चुनाव के मद्देनजर स्थापित इंटर स्टेट चेकिंग टीम द्वारा पकड़े गए महाराष्ट्र के स्मगलर की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 62 हथियार जब्त किए।

आरोपी की निशानदेही पर मारा छापा

पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने शुक्रवार को बताया कि इंटर स्टेट चेकिंग टीम ने मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र स्थित वरला पुलिस थाने की सीमा पर महाराष्ट्र के जलगांव निवासी राकेश बाविस्कर को 10 हथियारों के साथ पकड़ा था। उसने बताया कि चुनाव की चेकिंग के चलते वह 10 हथियार लेकर लाया है, जबकि, उसने सौदा 35 हथियारों का किया है। आरोपी की निशानदेही पर वरला थाना क्षेत्र के उमरठी निवासी बलवीर सिंह को 25 हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बलवीर के खिलाफ मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र समेत अन्य कई राज्यों में कई मामले दर्ज हैं।

इंदौर से भी आरोपी को पकड़ा

आरोपी बलवीर ने पुलिस को बताया कि जिले में कुछ और स्थान पर हथियारों की डीलिंग हो रही है। इस पर 200 पुलिस टीम ने गुरुवार रात 15 स्थान पर छापेमारी की और 27 और हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने इस दौरान हथियार लेने आए एरोड्रम थाना इंदौर के तन्मय हाडा ठाकुर और त्रिलोक सिंह भाटिया निवासी थाना पलसूद को गिरफ्तार किया।

खरगोन में पकड़े थे 23 हथियार

एसपी ने बताया कि बड़वानी जिले में पहली बार हथियारों के सौदागर सिकलीगर बलबीर सिंह के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। उधर, दो दिन पूर्व खरगोन की गोगांवा पुलिस ने भी दो आरोपियों को 23 हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। ये भी पढ़ें- हमीदिया अस्पताल से फरार कैदी को बुधनी के जंगल से पकड़ा, इलाज के दौरान हथकड़ी खोलकर भाग गया था, दोस्त की हत्या के आरोप में हुईं फांसी की सजा मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts