PlayBreaking News

इन्फेंट्री स्कूल से सैन्य दस्तावेज बेचने का खुलासाफोटोकॉपी दुकान की आड़ में चल रहा था ट्रेनिंग दस्तावेजों का खेल, पूर्व सैनिक पर भी केस

महू स्थित सेना परिसर में सैन्य प्रशिक्षण सामग्री की अवैध कॉपी बनाकर कैडेट्स को बेचने का आरोप, सेना की आंतरिक जांच के बाद पुलिस कार्रवाई।
Follow on Google News
फोटोकॉपी दुकान की आड़ में चल रहा था ट्रेनिंग दस्तावेजों का खेल, पूर्व सैनिक पर भी केस
फाइल फोटो

इंदौर के महू स्थित Infantry School परिसर में संचालित एक फोटोकॉपी दुकान से सैन्य प्रशिक्षण से जुड़े दस्तावेजों की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। सेना की आंतरिक जांच में खुलासा हुआ कि दुकान की आड़ में ट्रेनिंग दस्तावेजों की अतिरिक्त कॉपियां तैयार कर उन्हें प्रशिक्षण के लिए आने वाले कैडेट्स को बेचा जा रहा था।

और पढ़ें: बीमारी या संक्रमण? गिर में 4 शेर शावकों की मौत से हड़कंप, 17 शेर आइसोलेशन में

मामले में सेना की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दुकान संचालित कर रही सपना अग्रवाल और दुकान आवंटित कराने वाले पूर्व सैन्यकर्मी नायक देवीलाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक इन्फेंट्री स्कूल परिसर में यह फोटोकॉपी दुकान रिटायर्ड सैन्यकर्मी नायक देवीलाल को आवंटित की गई थी। आरोप है कि उन्होंने नियमों का उल्लंघन करते हुए दुकान का संचालन सिविल क्षेत्र सिग्नल विहार निवासी सपना अग्रवाल को सौंप दिया था।

और पढ़ें: ताई के फोन के बाद भी नहीं जागी पुलिस: थाने में ही पीड़ित को धमकाते रहे आरोपी-पुलिस आयुक्त तक पहुंचा मारपीट का मामला

जांच में सामने आया कि दुकान पर सैन्य प्रशिक्षण से जुड़े दस्तावेज फोटोकॉपी के लिए आते थे। इसी दौरान सपना अग्रवाल कथित रूप से दस्तावेजों की एक अतिरिक्त कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लेती थी। बाद में इन दस्तावेजों के सेट तैयार कर प्रशिक्षण के लिए आने वाले युवा कैडेट्स को बेचा जाता था।सेना को जब इस गतिविधि की भनक लगी तो विभागीय स्तर पर आंतरिक जांच शुरू की गई। जांच के दौरान महिला को पकड़ लिया गया। इसके बाद सेना की ओर से अधिकृत शिकायत कोतवाली पुलिस को दी गई।

और पढ़ें: सीधी में गुफा से मिला महिला का कंकाल : 15 दिन से लापता थी गुड़िया बैगा, पति भी दो दिन से गायब

पुलिस अधिकारी राहुल शर्मा के मुताबिक मामले में सपना अग्रवाल और रिटायर्ड सैन्यकर्मी नायक देवीलाल के खिलाफ अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दस्तावेज कितने समय से बेचे जा रहे थे और इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts