Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

39 साल के हुए स्टार फुटबॉलर मेसी :गिफ्ट में मिला 85 फीट ऊंचा स्टैच्यू, जानें किसने की तैयार और कितना समय लगा

स्टैच्यू को बनाने में 70 टन स्टील का यूज किया गया। जिसे तैयार करने में करीब 18 महीने लगे। मेसी को बर्थडे पर खास सम्मान फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बनने के दो दिन बाद मिला है।
गिफ्ट में मिला 85 फीट ऊंचा स्टैच्यू, जानें किसने की तैयार और कितना समय लगा

स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने बुधवार को अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनका सबसे बड़ा स्टैच्यू के ऊद्घाटन किया गया। यह स्टैच्यू अर्जेंटीना के पटागोनिया के कट्राल शहर में स्थित है जिसकी लंबाई  करीब 26 मीटर 85 फीट ऊंची है। यह दुनियाभर में मेसी की अब तक की सबसे लंबी और बड़ी प्रतिमा है। हालांकि इससे पहले कोलकाता में मेसी की 70 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई गई थी। हालांकि तेज हवा से टक्कर के कारण उनकी प्रतिमा कोलकाता से हटाया गया।

70 टन स्टील से बना 26 मीटर ऊंचा स्टैच्यू

स्टैच्यू को बनाने में 70 टन स्टील का यूज किया गया। जिसे तैयार करने में करीब 18 महीने लगे। मेसी को बर्थडे पर खास सम्मान फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बनने के दो दिन बाद मिला है। उन्होंने सोमवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ 2 गोल करते ही जर्मनी के मिरोस्लोव क्लोजे का रिकॉर्ड ब्रेक किया था। उनके नाम पर कुल 18 वर्ल्ड कप गोल का रिकॉर्ड है। 

ट्रॉफी में दिखी 2022 वर्ल्ड कप फाइनल मोमेंट की झलक

मूर्ति में मेसी को कतरवर्ल्ड कप 2022 फाइनल के बाद घुटनों पर बैठे दिखाया गया। जहां अर्जेंटीना के सामने फाइनल में फ्रांस की टीम थी। दोनों टीमों के बीच मैच 3-3 पर ड्रॉ रहा था। जिसके बाद स्टार खिलाड़ी गोंजालो मोंटिएल ने पेनल्टी शूटआउट में गोल करके अर्जेंटीना को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। शूटाआउट में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराया था। जहां स्टैच्यू में मेसी एक हाथ को ऊपर आसमान की ओर जश्न के अंदाज में दिखा रहे वहीं दूसरे हाथ से वे टीम को जर्सी को पकड़े हुए हैं। दरअसल वे जब भी कोई गोल करते हैं तो अपनी दादी को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा सेलिब्रेशन करते हैं।

यह भी पढ़ें: आकाशदीप की नई पारी शुरू! टीम इंडिया के तेज गेंदबाज बने दूल्हा, वाराणसी में हुई शादी, अक्षिता राज का थामा हाथ

किसने बनाई मेसी को समर्पित प्रतिमा

यह प्रतिमा 61 साल के स्थानीय मूर्तिकार एल्डो बेरोइसा ने बनाई है। इससे पहले उन्होंने डायनासोर और अर्जेंटीना के स्वतंत्रता सेलानियों की भी विशाल मूर्तियां तैयार की है। इस मौके पर बोरोइसा ने कहा... मेसी अर्जेंटीना के राजदूत है, दुनिया उनके खेल की दीवानी है। साथ ही अर्जेंटीना होने के नाते यह मेरे लिए एक खास परियोजना थी।

पिता अस्पताल में भर्ती

हैमेसी के पिता इस समय अर्जेंटीना के एक अस्पताल में भर्ती है। फीफा वर्ल्ड कप अर्जेंटीना से 10 हजार किलोमीटर की दूरी पर है। हालांकि अब खेले गए किसी भी मैच में मेसी ने अपने खेल पर इसस चिंता की एक झलक तक नहीं दिखने दी। उन्होंने वहीं फुर्ती और अपने अंदाज में मुकाबले खेले हैं। 

Featured News

मेसी की वो कहानी जिसने बनाया दुनिया का GOAT'

1. बीमारी से लड़कर बने सुपरस्टार

11 साल की उम्र में लियोनेल मेसी को ग्रोथ हार्मोन की बीमारी हो गई थी। परिवार इलाज का खर्च नहीं उठा पा रहा था, लेकिन बार्सिलोना ने उनकी प्रतिभा पहचानकर मदद की। यही मौका उनके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ।

2. बार्सिलोना में रचा सफलता का इतिहास

स्पेन पहुंचने के बाद मेसी ने लगातार रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने बार्सिलोना के लिए सैकड़ों गोल किए और क्लब को कई बड़े खिताब जिताए। 2012 में एक साल में 91 गोल कर उन्होंने विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।

3. संन्यास से वापसी, फिर जीता विश्व कप

2016 में लगातार हार और आलोचनाओं से परेशान होकर मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था। लेकिन देशवासियों की अपील पर वे लौटे और अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका तथा विश्व कप जिताकर इतिहास रच दिया।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts