Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Lionel Messi Leg Insurance :एक पैर की कीमत में बस सकता है देश, जानें क्यों खास है बायां पैर?

मेसी का बायां पैर उनकी सबसे बड़ी ताकत माना जाता है। फ्री-किक, लंबी दूरी के शॉट, ड्रिब्लिंग और सटीक फिनिशिंग ने उन्हें दुनिया भर में अलग पहचान दिलाई है। यही वजह है कि इस पैर की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर का बीमा कराया गया है।
एक पैर की कीमत में बस सकता है देश, जानें क्यों खास है बायां पैर?

स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फीफा क्लब वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने हाल ही में हैट्रिक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। 39 वर्ष की उम्र के करीब पहुंचने के बावजूद मेसी का जादू मैदान पर बरकरार है। उनकी शानदार फॉर्म के बीच अब उनके खेल से ज्यादा उनके बाएं पैर के बीमा की चर्चा हो रही है।

हैट्रिक से दिखाया क्यों हैं 'फुटबॉल के बादशाह'

फीफा क्लब वर्ल्ड कप में मेसी ने अपनी क्लास और अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी हैट्रिक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे आज भी दुनिया के सबसे प्रभावशाली फुटबॉलरों में शामिल हैं। मैच के दौरान उनके गोल, पासिंग और मूवमेंट ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

Featured News

900 मिलियन डॉलर का है बीमा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेसी के बाएं पैर का बीमा करीब 900 मिलियन डॉलर यानी लगभग 74 अरब रुपये का है। भारतीय रुपए के हिसाब से इसकी कीमत करीब 8500 हजार करोड़ रुपए हैं। यह दुनिया की सबसे महंगी स्पोर्ट्स इंश्योरेंस पॉलिसियों में से एक मानी जाती है। मेसी के करियर के अधिकांश यादगार गोल इसी पैर से निकले हैं, जिसने उन्हें फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शामिल किया।

कई देशों की GDP से बराबर बीमा

इस बीमा राशि की तुलना कई छोटे देशों की अर्थव्यवस्था से की जाती है। तुवालू, नाउरू और पलाउ जैसे देशों की कुल जीडीपी भी इस रकम से कम बताई जाती है।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को झटका : हार्दिक पांड्या बाहर! विराट कोहली का होगा फिटनेस टेस्ट

क्यों खास है मेसी का बायां पैर?

  • मेसी का बायां पैर उनकी सबसे बड़ी ताकत माना जाता है।
  •  फ्री-किक, लंबी दूरी के शॉट, ड्रिब्लिंग और सटीक फिनिशिंग ने उन्हें दुनिया भर में अलग पहचान दिलाई है।
  • यही वजह है कि इस पैर की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर का बीमा कराया गया है।
  • मैस ऑफिशिय मुकाबलों के अलावा किसी भी ऑफ- इवेंट में कभी भी पूरा गेम नहीं खेलते हैं।

सुपरस्टार खिलाड़ियों के लिए क्यों जरूरी है इंश्योरेंस?

पेशेवर खेलों में खिलाड़ियों की फिटनेस ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी होती है। किसी गंभीर चोट की स्थिति में करियर और कमाई दोनों प्रभावित हो सकते हैं। इसी कारण मेसी जैसे बड़े खिलाड़ी अपने शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सों का विशेष बीमा करवाते हैं। आज मेसी के शानदार खेल के साथ-साथ उनका 74 अरब रुपये का बायां पैर भी दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts