भाई की कलाई पर सजेगी मीनाकारी, कुंदन वर्क और ईविल आई राखी

रक्षाबंधन को लेकर बहनों ने शुरू की तैयारी, सस्टेनेबल स्टाइल राखी का भी ट्रेंड
Follow on Google News
भाई की कलाई पर सजेगी मीनाकारी, कुंदन वर्क और ईविल आई राखी
रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसके लिए बहनों ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। राखी के डिजाइन से लेकर उसके सबसे हटकर होने की कोशिश बहनें करती हैं ताकि भाई की कलाई हटकर नजर आए। मार्केट में इस बार बहुत अलग-अलग तरह की राखी आईं हैं, जिन्हें डिजाइनर राखी कहा जा सकता है। इसमें इतने तरह के डिजाइन और क्रिएटिव आइडिया नजर आ रहे हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि एक छोटी सी राखी भी कितनी यूनिक हो सकती है। इस बार प्लांटेबल राखी, मीनाकारी राखी, पेपर राखी, कुंदन वर्क राखी, वुडन वर्क और लेजर कटिंग डिजाइन राखी मार्केट में आईं हैं।

लोटस डिजाइन

लोटस डिजाइन वाली कुंदन राखी पेस्टल कलर में आई है, जिसकी कीमत 345 रुपए है। इसमें ज्वेलरी की तरह किया जाना वाला कुंदन वर्क किया गया है।

आरेगामी राखी

बच्चों के लिए आरेगामी राखी आई है, जिसमें पेपर क्रॉफ्ट वर्क देखने को मिलता है। इसमें हाथी राजा, मेढ़क, चिड़िया, यूनीकार्न जैसे डिजाइन्स आए हैं।

भैया-भाभी राखी सेट

भैया-भाभी राखी सेट में एक जैसी दिखने वाली अलग-अलग डिजाइन की राखी हैं। भाभी की राखी को ब्रेसलेट से लेकर फिंगर रिंग स्टाइल में डिजाइन किया गया है। वहीं, भैया की राखी के डिजाइन को उससे मैच करते हुए बनाया गया है।

ईविल आई

ईविल आई इस बार लगभग हर चीज में ट्रेंड में नजर आ रही है और राखी भी इससे अछूती नहीं रही है। ब्रेसलेट राखी में सिक्वेंस वर्क के साथ ईविल आई लगाई गई है। इस राखी में सिरेमिक का ब्लू कलर का मोती होता है।

विदेश से आते हैं ऑर्डर

हम हर वर्ष की तरह सस्टेनेबिलिटी पर बेस्ड राखी तैयार कर रहे हैं जो कपड़ों की कतरन से तैयार की जा रही हैं। देश-विदेश से इस तरह की राखियों के ऑर्डर आते हैं। ब्राइट कलर के साथ खास डिजाइन वर्क इसे डिफरेंट लुक देते हैं। पिछले कुछ सालों में इस तरह के ईको- फ्रेंडली प्रोडक्ट्स को लेकर अवेरनेस बढ़ी है। - पूजा आयंगर, एएसके
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts