Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मेडिकल छात्रा के पीछे पड़ा युवक, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी का बना रहा था दबाव

छह साल पुरानी सोशल मीडिया की पहचान के बाद बढ़ा विवाद, निजी फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप; संयोगितागंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
मेडिकल छात्रा के पीछे पड़ा युवक, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी का बना रहा था दबाव
Ai Generated

इंदौर। संयोगितागंज थाना क्षेत्र में मेडिकल की पढ़ाई कर रही 23 वर्षीय छात्रा को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। रीवा निवासी दिव्यांशु सिंह पर छात्रा का पीछा करने, उसे लगातार परेशान करने और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप है। छात्रा की शिकायत पर संयोगितागंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: थ्री लैग्वेंज पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- नीति को अगले साल से लागू किया जाए

छह साल पुरानी पहचान, सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को करीब छह साल से जानती है। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। उस समय दोनों नीट की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी के पास छात्रा के कुछ निजी फोटो और वीडियो पहुंच गए।पीड़िता के मुताबिक, बाद में जब उसने आरोपी से दूरी बनानी शुरू की तो उसने कथित तौर पर उन्हीं फोटो-वीडियो का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने निजी सामग्री छात्रा और उसके एक दोस्त के मोबाइल पर भेजी और लगातार दबाव बनाने लगा।

ये भी पढ़ें: PM मोदी के जन्मदिन पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा संकल्प, अंगदान का लिया प्रण, शुरू की खास पहल

हॉस्टल के बाहर पहुंचकर धमकाने का आरोप

छात्रा का आरोप है कि आरोपी एमजीएम गर्ल्स हॉस्टल के बाहर भी पहुंच जाता था। वहां गाली-गलौज करने के साथ उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोप है कि आरोपी शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था और इनकार करने पर निजी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था।

ये भी पढ़ें: छात्रों की गूंज…राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए IDA ने 10 लाख के बाद 4 लाख और मांगे, तैयारियों का भी जमा करना पड़ा शुल्क

परेशान होकर थाने पहुंची छात्रा

लगातार कथित ब्लैकमेलिंग, धमकियों और पीछा किए जाने से परेशान छात्रा ने आखिरकार संयोगितागंज थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दिव्यांशु सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts