‘नवरात्रि में बंद रहनी चाहिए मीट की दुकानें’, दिल्ली के पटपड़गंज से BJP विधायक रविंदर नेगी ने DM को लिखा पत्र

दिल्ली के पटपड़गंज से भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी ने नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानों को बंद रखने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में डीएम और एमसीडी कमिश्नर को पत्र लिखा है और आग्रह किया कि खासकर मंदिरों के सामने स्थित मीट की दुकानें बंद रखी जाएं।
वहीं, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी नेता नितिन परिहार, आदित्य मलिक, नीलेश श्रीवास्तव ने भी मांग की है कि नवरात्रि के दिनों में मीट की शॉप नहीं खोलें।
[caption id="attachment_157914" align="aligncenter" width="600"]
बीजेपी नेता नितिन परिहार और नीलेश श्रीवास्तव (भोपाल)[/caption]
बीजेपी नेता नितिन परिहार और नीलेश श्रीवास्तव (भोपाल)[/caption]
मंगलवार को पहले ही बंद हो चुकी हैं मीट की दुकानें
रविंदर सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में मंगलवार को मीट की दुकानों को बंद करवाने के लिए अभियान चलाया था, जो अब सफल हो चुका है। उन्होंने कहा, "नवरात्रि साल में दो बार आती है, मैं सभी व्यापारियों से अनुरोध करता हूं कि इस दौरान मीट की दुकानें बंद रखी जाएं, खासतौर पर मंदिरों के सामने।"





















