Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में नशे के सौदागरों पर वार: MD के साथ तस्कर दबोचा, ब्राउन शुगर नेटवर्क का फरार सप्लायर भी गिरफ्तार

 MD के साथ तस्कर दबोचा, ब्राउन शुगर नेटवर्क का फरार सप्लायर भी गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच ने एक के बाद एक दो बड़ी कार्रवाइयों में ड्रग्स नेटवर्क की कमर तोड़ने का दावा किया है। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने जहां एक आरोपी को एमडी ड्रग्स के साथ रंगे हाथों पकड़ा, वहीं ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

    पहले मामले में क्राइम ब्रांच ने मोइनुद्दीन उर्फ मोईन मेव (निवासी मल्हारगंज) को किला मैदान रोड स्थित श्री एकदंतेश्वर गजानंद मंदिर के सामने संदिग्ध हालत में घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से 13.07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.30 लाख रुपए बताई गई है। मोबाइल फोन सहित जब्त माल की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह सस्ते में ड्रग्स खरीदकर शहर में ऊंचे दामों पर बेचता था। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 41/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

    वहीं दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले फरार आरोपी मयंक साहू (निवासी तिलक नगर) को गिरफ्तार किया। इस प्रकरण में पहले ही आरोपी विशाल से 20 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की जा चुकी थी, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई थी। पूछताछ में मयंक का नाम सामने आया था, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि मयंक अन्य जिलों से मादक पदार्थ लाकर इंदौर में सप्लायरों को उपलब्ध कराता था। उस पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts