Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अंधविश्वास! मेयर के पूर्व OSD ने निगम ऑफिस में काटा नींबू, कर्मचारियों ने जादू टोने के शक में दिया शिकायती आवेदन

देर शाम हो गया तबादला
Follow on Google News
अंधविश्वास! मेयर के पूर्व OSD ने निगम ऑफिस में काटा नींबू, कर्मचारियों ने जादू टोने के शक में दिया शिकायती आवेदन
इंदौर। नगर निगम में एक कर्मचारी द्वारा अपने ऑफिस के बाहर हरा नींबू काटकर फेंकने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। AICTSL के गीता भवन में दो दिन पूर्व नींबू काटकर गाड़ी के सामने फेंकने के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने थाने में शिकायत कर दी। वहीं, नगर निगम द्वारा दिए गए आवेदन पर पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है यह एक रोचक विषय बन गया है। इस केस के मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद देर शाम निगम कमिश्नर ने कर्मचारी का AICTSL से निगम के कंट्रोल रूम में तबादला कर दिया और उसे दिए गए सभी प्रभार और दायित्व छीन लिए।

गाड़ी के आगे नींबू फेंका

थाना प्रभारी विजय तिवारी के अनुसार, 17 तारीख को थाने पर नगर निगम कर्मचारी द्वारा एक शिकायती आवेदन थाने पर दिया गया। AICTSL (अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि.) के गीता भवन ऑफिस पर पूर्व महापौर के ओएसडी निखिल कुलमी द्वारा 16 अक्टूबर को नींबू काटकर गाड़ी के सामने फेंका गया। इसके बाद निखिल से कर्मचारियों ने बात की तो उसने कुछ अलग ही जवाब दिया। मामला जादू-टोने से जुड़ा हुआ था, लिहाजा कर्मचारी डर गए। इसके बाद निखिल कुलमी को जब तक कर्मचारी रोक पाते, वह चला गया।

कई दिनों से परेशान था निखिल

जानकारी के अनुसार, निखिल ने अपने कुछ कर्मचारी साथियों को बताया है कि वह कई दिनों से परेशानथा। उसने अपने किसी परिचित से इस परेशानी का हल पूछा था। उसने बताया कि वह पुराने मंदिर से एक नींबू को लाए और उसे काटकर दो भागों में काटकर, जहां वह बैठता है वहां से ऑफिस के बाहर फेंक दे। जब निखिल यह नींबू काटकर फेंक रहा था तो कुछ नगर निगम कर्मचारियों ने देख लिया और इसकी शिकायत थाने पर कर दी। यह बात इंदौर नगर निगम के सभी दफ्तरों में हवा की तरह फैल गई, लेकिन कोई भी निखिल कुलमी के खिलाफ कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। नगर निगम के कुछ कर्मचारियों का कहना था कि निखिल कुलमी पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव का ओएसडी था, लेकिन वर्तमान में वह उस पद पर नहीं है।

निगम कमिश्नर के संज्ञान में मामला

निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह ने कहा कि कर्मचारी निखिल कुल्मी की गई यह हरकत CCTV कैमरे में कैद हुई है। आयुक्त ने बताया कि बाद में py निखिल को बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि किसी के कहने पर उसने उनकी गाड़ी पर नींबू काटकर फेँके हैं। निगम आयुक्त ने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस और उच्च अधिकारियों को की गई है।

देर शाम कर दिया निखिल का तबादला

इस प्रकरण के खुलासे और मीडिया में चर्चित होने के बाद निगम कमिश्नर हर्षिका सिंह ने संविदा सिटी मिशन मैनेजर निखिल का तबादला कर दिया। शाम को जारी आदेश के अनुसार उनका तबादला नगर निगम के कंट्रोल रूम में किया गया है।  आदेश में साफ है कि निखिल को पूर्व में सौंपे गए सभी प्रभार और दायित्व वापस ले लिए गए हैं और अब वे  कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी के द्वारा सौंपे गए काम ही करेंगे।     (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- केरल के नगर निगम कमिश्नर की हार्ट अटैक से मौत, 50 सदस्यों की टीम के साथ स्वच्छता का मॉडल देखने इंदौर दौरे पर आए थे
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts