Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

न NDA न I.N.D.I.A. : मायावती का ऐलान, BSP अपने बलबूते लड़ेगी लोकसभा और 4 राज्यों का विधानसभा चुनाव

Follow on Google News
न NDA न I.N.D.I.A. : मायावती का ऐलान, BSP अपने बलबूते लड़ेगी लोकसभा और 4 राज्यों का विधानसभा चुनाव
दिल्ली/लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव और अगला लोकसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने का ऐलान किया। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन से BSP दूर रहेगी।

BSP बगैर गठबंधन के लड़ेगी चुनाव : मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्विटर पर किए गए सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, एनडीए (भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) और इण्डिया (विपक्षी दलों का गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) गठबंधन अधिकतर गरीब-विरोधी जातिवादी, साम्प्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक व पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां हैं, जिनकी नीतियों के विरुद्ध बसपा अनवरत संघर्षरत है और इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। अतः मीडिया से अपील-नो फेक न्यूज प्लीज़।

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे के लगते आरोप

मायावती ने अन्य पोस्ट में कहा, बसपा, विरोधियों के जुगाड़/जोड़तोड़ से ज्यादा समाज के टूटे/बिखरे हुए करोड़ों उपेक्षितों को आपसी भाईचारा के आधार पर जोड़कर उनके गठबंधन से सन् 2007 की तरह अकेले आगामी लोकसभा चुनाव तथा चार राज्यों में विधानसभा चुनाव लडे़गी। मीडिया बार-बार भ्रान्तियां न फैलाए। मायावती ने आगे कहा, वैसे तो बसपा से गठबंधन के लिए यहां सभी आतुर हैं, लेकिन ऐसा न करने पर विपक्षी दलों द्वारा खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की तरह भाजपा से मिलीभगत के आरोप लगाए जाते हैं। इनसे मिल जाएं तो सेक्युलर, न मिलें तो भाजपाई। यह घोर अनुचित है और अंगूर मिल जाए तो ठीक वरना अंगूर खट्टे हैं, की कहावत जैसा है।

बसपा से निष्कासित पूर्व विधायक को लेकर कही ये बात

मायावती ने इसी सिलसिले में किए गए एक और पोस्ट में मंगलवार को बसपा से निष्कासित किए गए पूर्व विधायक इमरान मसूद की तरफ इशारा करते हुए कहा, बसपा से निकाले जाने पर सहारनपुर के पूर्व विधायक कांग्रेस व उस पार्टी के शीर्ष नेताओं की प्रशंसा में व्यस्त हैं, जिससे लोगों में यह सवाल स्वाभाविक है कि उन्होंने पहले यह पार्टी छोड़ी क्यों और फिर दूसरी पार्टी में गए ही क्यों? ऐसे लोगों पर जनता कैसे भरोसा करें? https://twitter.com/psamachar1/status/1696791871719162275

गठबंधन में शामिल होने से किया था इनकार

गौरतलब है कि भाजपा नीत राजग को आगामी लोकसभा चुनाव में पराजित करने के लिए कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने ‘इंडिया' नाम से गठबंधन बनाया है। मायावती ने शुरू से ही इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया था। अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts