Cannes 2026:12 मई से सजेगा सिनेमा का सबसे बड़ा मंच, भारत के लिए इस बार क्या खास?

एंटरटेनमेंट डेस्क। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म आयोजनों में से एक कान फिल्म फेस्टिवल 2026 इस साल 12 मई से 23 मई 2026 तक फ्रांस के शहर कान (Cannes) में आयोजित होगा। यह फेस्टिवल हर साल वैश्विक सिनेमा की दिशा तय करता है, जहां बड़े डायरेक्टर्स, एक्टर्स और प्रोड्यूसर्स एक ही मंच पर नजर आते हैं। इस बार का फेस्टिवल पहले से ज्यादा खास माना जा रहा है, क्योंकि इसमें 141 देशों से फिल्में आई हैं और चयन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।
दिग्गज डायरेक्टर्स की दमदार वापसी
इस साल के फेस्टिवल में कई ऐसे नाम शामिल हैं जिन्होंने पहले भी दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार Palme d’Or जीतकर इतिहास बनाया है। क्रिस्टियन मुंगिउ और हिरोकाजू कोरे-एदा ये दोनों डायरेक्टर अपनी नई फिल्मों के साथ एक बार फिर कान में लौट रहे हैं। उनकी फिल्मों को हमेशा गहरी कहानी और इमोशन्स के लिए जाना जाता है।
असगर फरहदी की बड़ी एंट्री
दो बार ऑस्कर जीत चुके ईरानी फिल्ममेकर असगर फरहदी इस बार अपनी नई फिल्म के साथ कान में मुकाबले में नजर आएंगे। उनकी फिल्में आमतौर पर समाज, रिश्तों और नैतिकता पर आधारित होती हैं। उनकी मौजूदगी इस फेस्टिवल को और भी ग्लोबल बनाती है।
यह भी पढ़ें: कान्स की सुर्खियों से सिनेमाघरों तक : 2026 में बड़े परदे पर बड़ा कदम रखने को तैयार रुचि गुज्जर
तारा सुतारिया का ग्लोबल डेब्यू
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म Toxic के जरिए वे इंटरनेशनल लेवल पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। यह कदम उनके करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है, जहां वह सिर्फ भारतीय नहीं बल्कि ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंच बनाने की कोशिश करेंगी।
पायल कपाड़िया को मिला बड़ा सम्मान
भारत की चर्चित फिल्ममेकर पायल कपाड़िया को इस बार फेस्टिवल में एक अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें जूरी पैनल में शामिल किया गया है और वे इस पैनल की प्रेसिडेंट (अध्यक्ष) भी होंगी। यह भारतीय सिनेमा के लिए बेहद गर्व की बात है, क्योंकि इससे पहले भी पायल कपाड़िया अपनी फिल्मों के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं।
जूरी अध्यक्ष बने पार्क चान-वूक
दक्षिण कोरिया के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर पार्क चान-वूक को इस साल मुख्य प्रतियोगिता का जूरी अध्यक्ष बनाया गया है। वे अपनी स्टाइलिश और डार्क सिनेमैटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी मौजूदगी इस फेस्टिवल को और ज्यादा क्रिएटिव और इंटरनेशनल बनाती है।
इंडी और इंटरनेशनल सिनेमा का फोकस
पिछले साल जहां हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों का दबदबा ज्यादा था, वहीं इस बार ट्रेंड बदलता दिख रहा है। इस साल फेस्टिवल का फोकस इंटरनेशनल फिल्मों पर ज्यादा है इसके अलावा इंडिपेंडेंट (इंडी) सिनेमा और कंटेंट-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग पर भी रहेगा।
यह भी पढ़ें: कान्स फिल्म फेस्टिवल में MP की धाक, भोपाल में शूट हुई ‘होमबाउंड’ को 9 मिनट तक मिला स्टैंडिंग ओवेशन
अमेरिका से सीमित लेकिन अहम मौजूदगी
इस बार कॉम्पिटिशन में अमेरिका से सिर्फ एक प्रमुख डायरेक्टर शामिल हैं ईरा। इनकी फिल्म अमेरिकी सिनेमा की ओर से इस साल का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मानी जा रही है।
- फिल्म: The Man I Love
- मुख्य कलाकार: रामी मालेक
- कहानी: 1980 के दशक के न्यूयॉर्क में एड्स संकट
- थीम: सामाजिक संघर्ष और मानवीय संवेदना
141 देशों से एंट्री, 95% लाइनअप घोषित
फेस्टिवल के डायरेक्टर थियरी फ्रीमाक्स के अनुसार इस साल 141 देशों से फिल्में आई हैं। लगभग 95% ऑफिशियल लाइनअप घोषित हो चुका है। बाकी फिल्मों का ऐलान आने वाले हफ्तों में होगा। यह आंकड़ा बताता है कि Cannes अब सिर्फ एक फेस्टिवल नहीं, बल्कि एक ग्लोबल फिल्म इकोसिस्टम बन चुका है।
असगर फरहदी- Parallel Stories
फरहदी इस बार अपनी नई फिल्म Parallel Stories के साथ फिर चर्चा में हैं। उनकी कहानी हमेशा रिश्तों और सामाजिक दबावों को गहराई से दिखाती है।
जापान की फिल्म: Sheep in the Box
जापान की यह फिल्म इस बार चर्चा में है। इसका टोन रहस्यमयी और भावनात्मक बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या लगातार 21वीं बार कान्स फेस्टिवल में पहुंचीं
कोरिया की बड़ी वापसी: Hope
कोरियन डायरेक्टर ना होंग-जिन की फिल्म Hope को इस साल की सबसे एक्साइटिंग फिल्मों में गिना जा रहा है। उनकी पिछली फिल्म The Wailing काफी चर्चित रही थी। इस बार उनका नया प्रोजेक्ट बड़े पैमाने पर उम्मीदें लेकर आया है।
पेड्रो अल्मोडोवर की Bitter Christmas
स्पेन के मशहूर डायरेक्टर और दो बार ऑस्कर विजेता पेड्रो अल्मोडोवर भी इस बार कॉम्पिटिशन में हैं। उनकी फिल्म Bitter Christmas जो पहले ही स्पेन में रिलीज हो चुकी है।











