Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Mausam Update : MP में गर्मी से बेहाल हुए लोग, 15 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी; इन जिलों में लू का प्रभाव रहा

Mausam Update : MP में गर्मी से बेहाल हुए लोग, 15 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी; इन जिलों में लू का प्रभाव रहा
मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं। दिन में तीखी धूप और गर्म हवाओं से लोगों का बेहाल हो गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मई में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

इन जिलों में लू का प्रभाव रहा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। वहीं खजुराहो, नौगांव, दमोह, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, रतलाम, ग्वालियर और दतिया जिले में लू का प्रभाव रहा।

लगातार बढ़ रहा तापमान

प्रदेश में अधिकतम तापमान सागर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहा। वहीं राजगढ़, खजुराहो और नौगांव में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों के साथ राजगढ़, रायसेन, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, नीमच, मंदसौर, नर्मदापुरम, रीवा, सतना, सीधी, उमरिया और छिंदवाड़ा जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
भोपाल 43.3 27.2
इंदौर 42 24.1
ग्वालियर 45 25
जबलपुर 43.2 27.2

यहां अधिकतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
राजगढ़ 45.7
खजुराहो 45.6
दतिया 45.2
खरगोन 45.2
खंडवा 45.1
रतलाम 45
दमोह 45
सतना 44.3
शाजापुर 43.9
नर्मदापुरम 43.8
धार 43.7
सीधी 43.6
टीकमगढ़ 43.6
रीवा 43.6
गुना 43.6
सागर 43.4
उमरिया 43.4
रायसेन 43.2

यहां न्यूनतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
दमोह 28.5
नर्मदापुरम 27.9
सागर 27.5
रायसेन 27
राजगढ़ 27
टीकमगढ़ 27
रतलाम 26.6
खरगोन 26.6
दतिया 26.4
खंडवा 26.4
गुना 26
शाजापुर 25.7
सीधी 25.6
सतना 25.4
उमरिया 25.3
ये भी पढ़ें- खरगोन हिंसा : कर्फ्यू में 6 घंटे की ढील, अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन ने कही ये बात
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts