Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खरगोन हिंसा : कर्फ्यू में 6 घंटे की ढील, अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन ने कही ये बात

खरगोन हिंसा : कर्फ्यू में 6 घंटे की ढील, अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन ने कही ये बात
मध्यप्रदेश के खरगोन शहर में हिंसा के बाद शुक्रवार को कर्फ्यू में छह घंटे की ढील दी गई है। वहीं जिला प्रशासन ने रमजान के अलविदा जुमे की नमाज को सार्वजनिक स्थलों पर पढ़ने की अनुमति नहीं दी है। शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

कर्फ्यू में 6 घंटे की छूट

जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को पहले 4 घंटे की ढील दी गई थी। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिना वाहनों के जरूरी सामान खरीदने की छूट दी गई थी। वहीं अब दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में छूट रहेगी। इसके साथ ही सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। वहीं पूर्व में जारी आदेश यथावत रहेंगे। ये भी पढ़ें- खरगोन में चला मामा का बुलडोजर : दंगाईयों के घरों को किया जमींदोज, देखें VIDEO

कहीं ढील तो कहीं प्रतिबंध

आदेशानुसार सभी सेवाओं के साथ बैंक और पोस्ट ऑफिस भी खोले जा सकेंगे। वहीं बसों के आवागमन और कृषि मंडी में आने वाले वाहनों को भी छूट दी गई है। इसके अलावा अन्य वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जारी आदेश में ये छूट धारदार हथियार जैसे चाकू-छूरी, हसियां, दराती, फाल्या की दुकानों, धार्मिक स्थलों, पेट्रोल पंप और केरोसिन पर लागू नहीं होगी।

क्या है पूरा मामला ?

खरगोन में राम नवमी के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान पथराव की घटना के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस उपद्रव के दौरान करीब 10 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए थे, जबकि कई मकानों में आंशिक रूप से नुकसान हुआ था। वहीं घटना के बाद जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया था। हालांकि अब जिला प्रशासन एवं पुलिस ने काफी हद तक स्थिति पर काबू पा लिया है। ये भी पढ़ें- खरगोन हिंसा पर कालीचरण महाराज का बड़ा बयान, बोले- जब तक हर प्रांत में कट्टर हिंदूवादी राजा का शासन नहीं होगा, तब तक….
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts