Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोहेफिजा में भीषण आग : बिल्डिंग की छत पर बने कमरों में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक

Follow on Google News
कोहेफिजा में भीषण आग : बिल्डिंग की छत पर बने कमरों में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक
भोपाल। गुरुवार सुबह कोहेफिजा इलाके में एक बिल्डिंग की छत पर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मिलन शादी हॉल के पास स्थित इस बिल्डिंग की छत पर बने दो कमरों में कपड़े और अन्य सामान रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कमरों में रखे कपड़ों से भड़की आग

घटना सुबह करीब 9 बजे की है, जब अचानक मिलन शादी हॉल के पास बनी एक बहुमंजिला इमारत की छत से काला धुआं और आग की लपटें उठती नजर आईं। छत पर बने दो कमरों में आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बैरागढ़ और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों के अनुसार आग बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में लगी थी, जिससे पानी ऊपर तक पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पाइपों के सहारे पानी को छत तक पहुंचाया गया। कमरों में बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी, जिससे आग तेजी से फैल गई।

नुकसान का आकलन जारी

गनीमत यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग से कपड़ों समेत अन्य सामान का काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन की संदिग्ध मौत, 15 दिनों में 4 वन्यजीवों की जान गई
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts