नेपानगर में नकाबपोश बदमाशों ने कई घरों को बनाया निशाना, सीमेंट कारोबारी पर हमला कर लूटे गहने, कॉलोनी में कई वाहनों की भी चोरी

नेपानगर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर में शनिवार देर रात एक सीमेंट कारोबारी के घर पर लूट की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वृंदावन कॉलोनी में करीब 10 नकाबपोश बदमाशों ने डंडों से लैस होकर सीमेंट व्यापारी रौनक जैन और उनकी पत्नी पर हमला किया। व्यापारी और उसकी पत्नी के हाथ और गले से सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। इसके साथ ही बदमाशों ने कॉलोनी के कई घरों को निशाना बनाया और करीब 6 दोपहिया वाहनों को भी चोरी कर फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
घटना की सूचना मिलने के बाद नेपानगर पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी है, जिससे पुलिस को बदमाशों की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है। देखें वीडियो





















