Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद राजेश यादव, अंतिम दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Follow on Google News
पंचतत्व में विलीन हुए शहीद राजेश यादव, अंतिम दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
सागर। जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए सागर जिले के जवान राजेश यादव को शुक्रवार को उनके गृह ग्राम क्वायला में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। शहीद राजेश यादव का पार्थिव शरीर शुक्रवार को तिरंगे में लिपटकर अपने पैतृक गांव क्वायला पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग बंडा ब्लॉक से क्वायला तक 4 किमी सड़क के दोनों ओर खड़े रहे। लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हर तरफ भारत माता की जय और शहीद राजेश यादव अमर रहें... के जयकारे गूंजते रहे। शहीद जवान राजेश यादव को मुखाग्नि उनके 4 साल के बेटे अंश ने दी।

क्वायला गांव के निवासी थे शहीद

सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम क्वायला निवासी वीर सपूत राजेश यादव जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए थे। जवान को इलाज के लिए दिल्ली के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान 26 दिसंबर को उनकी सांसे थम गई। वहीं सूचना पर परिवार के लोग दिल्ली पहुंचे। जहां से हवाई मार्ग के जरिए शहीद राजेश यादव का पार्थिव शरीर भोपाल और भोपाल से सागर लाया गया। सागर से आर्मी के वाहन में शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव क्वायला ले जाया गया। इस दौरान हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। जब तक सूरज चांद रहेगा राजेश तुम्हारा नाम रहेगा, जैसे नारे गूंज उठे। गांव में शहीद की पत्नी, मां और भाई का रो-रोकर बुला हाल रहा। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1740705035095552098[/embed]

राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए गांव में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर शहीद राजेश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद शहीद को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

आपकी देशभक्ति पर हम सभी को गर्व है : सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ के जरिए वीर सपूत के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लिखा, ”सागर जिले के क्वायला गांव के वीर सपूत राजेश यादव जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए हैं। मां भारती की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर आप अमर हो गए। आपकी देशभक्ति पर हम सभी को गर्व है। ईश्वर से प्रार्थना कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति दें। ।। ॐ शांति ।। राज्य सरकार के मंत्रियों और विभिन्न राजनेताओं ने भी राजेश यादव की शहादत को नमन करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। ये भी पढ़ें- सागर का लाल जम्मू कश्मीर में शहीद, आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते घायल हुए थे राजेश यादव, पार्थिव देह आएगी गृह गांव मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts