Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मारक्रम की फिफ्टी, रोमांचक मुकाबले में द. अफ्रीका ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया

वर्ल्ड कप : साउथ अफ्रीका के लिए तबरेज ने 4 और मार्को ने 3 विकेट लिए
Follow on Google News
मारक्रम की फिफ्टी, रोमांचक मुकाबले में द. अफ्रीका ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया

चेन्नई। एडेन मारक्रम की जिम्मेदारी से भरी पारी और केशव महाराज की अगुवाई में पुछल्ले बल्लेबाजों के योगदान से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी वनडे विश्व कप के मैच में शुक्रवार को पाकिस्तान पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 270 रन पर आउट हो गई। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 47.2 ओवर में 9 विकेट पर 271 रन बना कर जीत दर्ज की।

दक्षिण अफ्रीका के इस जीत से छह मैच में 10 अंक हो गए हैं और वह भारत की जगह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। पाकिस्तान की यह लगातार चौथी हार है और उसके छह मैच में केवल चार अंक हैं, जिससे उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। दोनों टीम के बीच मारक्रम ने अंतर पैदा किया, क्योंकि पाकिस्तान की तरह दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भी अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। मार्कराम ने 93 गेंद पर 91 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts