Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मार्च में ही झुलसाने लगी गर्मी: एमपी में पारा 40 के पार, 15 मार्च से बारिश के आसार

Follow on Google News
मार्च में ही झुलसाने लगी गर्मी: एमपी में पारा 40 के पार, 15 मार्च से बारिश के आसार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर - मध्य प्रदेश में मार्च के महीने में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक  में लगातार दूसरे दिन लू चली और अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक है।

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में इन दिनों तेज गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ  सक्रिय होने के कारण 15 मार्च से अगले दो दिनों के दौरान कई जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

    
    

    मार्च के दूसरे सप्ताह में ही प्रदेश के कई संभागों में गर्मी का असर तेज हो गया है। ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग में तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

    शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। पांच बड़े शहरों में भोपाल  में 37.8 डिग्री, इंदौर में 37.6 डिग्री, जबलपुर में 37.5 डिग्री,उज्जैन में 37.4 डिग्री और ग्वालियर में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    इन सजावटी में सबसे ज्यादा गर्मी

    नर्मदापुरम - 40.1°C

    रतलाम- 39.2°C

    मंडला- 39°C

    धार और खजुराहो - 38.9 डिग्री सेल्सियस

    दमोह- 38.5°C

    खरगोन- 38.4°C

    सागर, टीकमगढ़ और सिवनी - 38°C

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts