Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

India Energy Week 2027: भोपाल के MANIT से जुड़ा बड़ा मंच, छात्रों को मिलेगा ग्लोबल एनर्जी एक्सपोजर

भोपाल के MANIT से India Energy Week 2027 का जुड़ाव हुआ है। MANIT के FIPI स्टूडेंट चैप्टर में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी नवाचार और युवाओं की ऊर्जा क्षेत्र में भागीदारी पर चर्चा हुई।
India Energy Week 2027: भोपाल के MANIT से जुड़ा बड़ा मंच, छात्रों को मिलेगा ग्लोबल एनर्जी एक्सपोजर
MANIT भी बना IEW 2027 का हिस्सा

भोपाल। देश के बड़े ऊर्जा सम्मेलनों में शामिल India Energy Week 2027 से भोपाल का मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी #MANIT भी जुड़ गया है। सोमवार को कोलकाता में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में आयोजित मुख्य कर्टेन रेजर कार्यक्रम के साथ ही #MANIT के FIPI स्टूडेंट चैप्टर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों और संकाय सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य फोकस ऊर्जा सुरक्षा, नई तकनीक, नवाचार और युवाओं की ऊर्जा क्षेत्र में भागीदारी पर रहा। छात्रों को बताया गया कि तेजी से बदल रहे ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा और नए विचारों की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

छात्रों को मिलेगा वैश्विक मंच

India Energy Week 2027 के जरिए #MANIT समेत FIPI के विभिन्न स्टूडेंट चैप्टर्स से जुड़े छात्रों को ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञों और कंपनियों के साथ सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा। छात्र सम्मेलन में होने वाले तकनीकी सत्रों, प्रदर्शनियों और अन्य गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह मंच छात्रों को ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोगों और तकनीकी बदलावों को करीब से समझने का मौका देगा। साथ ही युवा अपने नए विचार और नवाचार भी विशेषज्ञों के सामने रख सकेंगे।

Shorts

सौर-पवन परियोजनाओं के लिए 25 साल का समझौता, प्रोजेक्ट खत्म होने पर 90 दिन में हटानी होगी मशीनरी

कोलकाता में होगा India Energy Week 2027 का आयोजन

India Energy Week 2027 का पांचवां संस्करण 28 से 31 जनवरी 2027 तक कोलकाता के न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस बार आयोजन की थीम “Unlocking Innovation, Securing Energy, and Shaping Tomorrow” रखी गई है। इस थीम के जरिए ऊर्जा क्षेत्र में नई तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने, देश की ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करने और भविष्य की ऊर्जा व्यवस्था को आकार देने पर चर्चा होगी। आयोजकों के अनुसार, इस बड़े आयोजन में 75 हजार से ज्यादा ऊर्जा विशेषज्ञों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा 700 से अधिक प्रदर्शक भी अपने उत्पाद, तकनीक और समाधान पेश करेंगे। आयोजन से कई महीने पहले ही करीब 17 हजार वर्ग मीटर प्रदर्शनी क्षेत्र बुक हो चुका है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस आयोजन में ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों, विशेषज्ञों और युवा इनोवेटर्स की बड़ी भागीदारी देखने को मिल सकती है।

MANIT छात्रों के लिए क्या होगा खास?

2027 में FIPI के विभिन्न स्टूडेंट चैप्टर्स से जुड़े छात्रों को विशेष अवसर मिलेंगे। इन छात्रों को कोलकाता में होने वाले तकनीकी सत्रों, प्रदर्शनियों और अन्य कार्यक्रमों में सीधे भाग लेने का मौका मिलेगा। MANIT के छात्रों के लिए यह अवसर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, कंपनियों और नई तकनीकों को करीब से समझने का मौका मिलेगा।

छात्र सम्मेलन में सिर्फ दर्शक के तौर पर शामिल नहीं होंगे, बल्कि तकनीकी चर्चाओं और नवाचार से जुड़ी गतिविधियों के जरिए अपने ज्ञान को बढ़ाने का अवसर भी प्राप्त कर सकेंगे। ऊर्जा क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ऐसे आयोजन इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों को समझने में मददगार हो सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने का मौका मिलेगा कि तकनीकी शिक्षा को ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और भविष्य की जरूरतों से कैसे जोड़ा जा सकता है।

PU Special : दूसरे राज्यों में रोड शो, निवेशकों को GIS का न्योता, प्रदेश की खूबियां, लैंड बैंक और निवेश की सुविधाएं बताएंगे असफर

युवा स्टार्टअप्स के लिए भी बड़ा मंच

India Energy Week 2027 में सिर्फ बड़ी कंपनियों और विशेषज्ञों पर फोकस नहीं रहेगा। ऊर्जा क्षेत्र में काम कर रहे युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स को भी अपनी तकनीक और नए विचार पेश करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए Avinya और Vasudha Challenge जैसे मंच IEW 2027 का हिस्सा होंगे। इन चुनौतियों के जरिए युवा उद्यमी ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े अपने नए आइडिया, तकनीकी समाधान और नवाचार विशेषज्ञों के सामने पेश कर सकेंगे। भोपाल और मध्य प्रदेश के युवा उद्यमियों के लिए भी यह एक ऐसा मंच बन सकता है, जहां वे अपने इनोवेशन को बड़े स्तर पर प्रदर्शित कर सकें।

भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी जोर

कोलकाता में हुए मुख्य कर्टेन रेजर कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें रखीं। पुरी ने बताया कि भारत के पास करीब 80 दिनों का तेल भंडार सुरक्षित है। इसके अलावा वर्ष 2030 तक 30 हजार किलोमीटर LPG पाइपलाइन बिछाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts