Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, कांगपोकपी में 6 एकड़ अफीम की खेती नष्ट

Follow on Google News
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, कांगपोकपी में 6 एकड़ अफीम की खेती नष्ट
इंफाल। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के अलग-अलग अभियानों में कथित तौर पर जबरन वसूली में शामिल तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार के जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ कांगलीपाक (पीआरईपीएके पीआरओ) संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों को मंगलवार को नामदुलोंग खुमान लम्पक मेन स्टेडियम सड़क पर गिरफ्तार किया गया।

जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे उग्रवादी

पुलिस के अनुसार, दोनों उग्रवादियों की पहचान अशेम दिनेश मीतेई (41) और हुइड्रोम तोम्बा सिंह (36) के रूप में हुई और वे नामदुलोंग इलाके में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे। उसने बताया कि उनके कब्जे से पीआरईपीएके (पीआरओ) का एक पर्चा और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने मंगलवार को लांगोल गेम विलेज जोन दो से प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीड्ब्लयूजी) संगठन से जुड़े एक उग्रवादी को भी गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उग्रवादी की पहचान थोंग्राम बिद्याशागर सिंह (22) के रूप में हुई और उसके पास से तीन रेडियो सेट, चार चार्जर, विभिन्न सैन्य वर्दी, बैग और अन्य सामान जब्त किया गया।

कांगपोकपी में 6 एकड़ अफीम की खेती नष्ट

इसके अलावा कांगपोकपी में अवैध गतिविधियों पर भी नकेल कसी गई। सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले में छह एकड़ अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन मंगलवार को न्यू कीथेलमैनबी पुलिस स्टेशन इलाके में चलाया गया। खोरीपोक और सेहजंग गांवों के बीच एक पहाड़ी श्रृंखला पर अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts