Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंदसौर में बारिश का कहर... कृषि मंडी में रखा लहसुन बहा, किसानों को बड़ा नुकसान; देखें VIDEO

Follow on Google News
मंदसौर में बारिश का कहर... कृषि मंडी में रखा लहसुन बहा, किसानों को बड़ा नुकसान; देखें VIDEO
मंदसौर। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। कहीं मध्यम तो कहीं भारी वर्षा हो रही है। जिसके चलते नदी-नाले उफान पर आ गए। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं मंदसौर में शुक्रवार रात हुई तेज बारिश किसानों पर सितम ढा गई। बारिश में लहसुन की फसल भीग गई, जिससें किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

एक झटके में बही किसानों की फसल

दरअसल, कई दिनों के बाद मंदसौर कृषि मंडी खुली और लहसुन की भारी आवक हुई। वहीं शुक्रवार रात जमकर हुई बारिश से कृषि मंडी में पानी भर गया। मड़ी के शेड में लगे लहसुन ढेरों में पानी भर गया, जिससे फसल बहते ‎हुई नजर आई। पानी इतना ज्यादा था कि लहसुन के बोरे भी बह गए। किसानों ने कड़ी मेहनत से तैयार की फसल एक झटके में उनकी आंखों के सामने ही बह गई। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें....

मंड़ी में लाखों रुपए का नुकसान

वहीं मल्हारगढ़ ब्लॉक के कुटी गांव से उपज लेकर मंडी पहुंचे किसान ने बताया कि शेड में चारों तरफ से पानी भर गया। कहीं भी फसल रखने की जगह नहीं थी। उन्हेल के किसान ने बताया कि वे 7 क्विंटल लहसुन लेकर आए थे। फसल बहने से उन्हें करीब 30 से 35 हजार रुपए का नुकसान हुआ। वहीं एक किसान के तो पूरे 25 बोरे लहसुन बह गया। वहीं इस बारिश से पूरी मंडी में करीब 25 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। ये भी पढ़ें- भोपालवासियों का इंतजार खत्म… लबालब हुआ बड़ा तालाब, भदभदा डैम के गेट खुले, VIDEO में देखें नजारा मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts