Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मनावर:नामांतरण के बदले 20 हजार की रिश्वत मांगने वाला पटवारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा, पहली किस्त लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मनावर तहसील में लोकायुक्त इंदौर ने पटवारी प्रवीण पाटीदार को 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी दो प्लॉटों के नामांतरण के बदले रिश्वत की पहली किस्त लेते पकड़ा गया।
नामांतरण के बदले 20 हजार की रिश्वत मांगने वाला पटवारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा, पहली किस्त लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मनावर से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी दो प्लॉटों के नामांतरण के बदले 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त टीम ने सोमवार को मनावर तहसील में ट्रैप कार्रवाई करते हुए पटवारी प्रवीण पाटीदार को 10 हजार रुपए की पहली किस्त लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

/img/116/1780937071066

दो प्लॉटों के नामांतरण के लिए मांगी थी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक ग्राम कस्थली निवासी शिकायतकर्ता अरुण कुमार तिवारी ने लोकायुक्त इंदौर से शिकायत की थी कि पटवारी प्रवीण पाटीदार दो प्लॉटों के नामांतरण के एवज में प्रति प्लॉट 10 हजार रुपए की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई गई।

ये भी पढ़ें: बदले सियासी समीकरण : इंडिया गठबंधन में भी कमजोर हुई ममता की पार्टी, बनर्जी के मुंह से निकले बस दो शब्द!

रेस्ट हाउस परिसर में हुई कार्रवाई

लोकायुक्त टीम ने तय रणनीति के तहत इंदौर रोड स्थित रेस्ट हाउस परिसर में कार्रवाई की। यहां पहले से टीम तैनात थी। जैसे ही आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत की पहली किस्त ली, टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ अभियान: 15 जून तक चलेगा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में स्वच्छता पखवाड़ा, जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

यह पूरी कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में की गई।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts