PlayBreaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ अभियान:15 जून तक चलेगा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में स्वच्छता पखवाड़ा, जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर 15 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पौधारोपण, सफाई अभियान और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।
Follow on Google News
15 जून तक चलेगा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में स्वच्छता पखवाड़ा, जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। टाइगर रिजर्व में 1 जून से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हो चुका है, जो 15 जून तक चलेगा। इस दौरान रिजर्व के सभी पर्यटन गेटों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। एसटीआर मढ़ई के एसडीओ आशीष खोबरागड़े ने बताया कि यह अभियान सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की क्षेत्रीय संचालक श्रीमती राखी नंदा के नेतृत्व और निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। अभियान में फॉरेस्ट स्टाफ, गाइड, ड्राइवर, ईको विकास समिति के सदस्य और रिजॉर्ट स्टाफ सामूहिक श्रमदान कर रहे हैं।

पर्यटन क्षेत्रों में साफ-सफाई

स्वच्छता पखवाड़े के दौरान पर्यटन परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है। वन विभाग का उद्देश्य पर्यटकों और स्थानीय लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सभी पेट्रोलिंग कैंपों में पौधारोपण किया गया।

 

/img/116/1780928294693

अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वन विभाग के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाना, जैव विविधता का संरक्षण करना और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना है।

गांवों में भी चलाया गया जागरूकता अभियान

रिजर्व क्षेत्र की ईको विकास समितियों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न गांवों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण कम करने और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

/img/116/1780928436078

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ वन और समृद्ध जैव विविधता केवल वन्यजीवों के लिए ही नहीं बल्कि मानव जीवन, जल सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी बेहद जरूरी हैं।

ये भी पढ़ें: Umaria : वन्यजीवों को केनाइन वायरस से बचाने के लिए तैयारी तेज, 1500 से ज्यादा आवारा कुत्तों का होगा टीकाकरण

भारतीय डाक विभाग ने जारी की विशेष पोस्टकार्ड श्रृंखला

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय डाक विभाग ने प्रकृति और जैव विविधता को समर्पित विशेष चित्र पोस्टकार्ड श्रृंखला भी जारी की है।

/img/116/1780928351204
/img/116/1780928366516

इस श्रृंखला में शामिल पोस्टकार्डों में भारत की समृद्ध जैव विविधता, वन्यजीव और प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र की खूबसूरत झलक दिखाई गई है। खास बात यह है कि इस श्रृंखला में शामिल कई पोस्टकार्डों के फोटोग्राफ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से लिए गए हैं जो सतपुड़ा की अद्वितीय जैव विविधता को दर्शाते हैं।

ये भी पढ़ें: रौशन आनंद की बेल पर कल फैसला : समर्थन में छात्रों का मार्च; खान सर पर भी बढ़ा दबाव

सामूहिक भागीदारी से सफल हो रहा अभियान

वन विभाग, ईको विकास समितियों, स्थानीय समुदायों और पर्यटन से जुड़े लोगों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल हो रहा है। विभाग का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां प्रकृति संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करती हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण तैयार करने में अहम भूमिका निभाती हैं।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts