Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज :ईद कार्यक्रम में 'गंदा धर्म' जैसे शब्द का यूज किया था, जानें क्या है पूरा मामला

इधर, पार्टी के अंदर सियासी हलचल भी बढ़ती दिखाई दे रही है। मंगलवार को टीएमसी विधायक रितब्रत बनर्जी और संदीपन साहा विधानसभा में स्पीकर से मिलने पहुंचे, जहां नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।
ईद कार्यक्रम में 'गंदा धर्म' जैसे शब्द का यूज किया था, जानें क्या है पूरा मामला
ममता बनर्जी ने 2015 में ईद कार्यक्रम के दौरान सनातन को लेकर विवादित बयान दिया था

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उनके खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है। मामला 2025 में कोलकाता में आयोजित एक ईद समारोह के दौरान दिए गए कथित बयान से जुड़ा है, जिसमें उन पर सनातन और हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है।

शिकायत के मुताबिक, भाषण के दौरान कथित तौर पर ‘गंदा धर्म’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। हालांकि इस पूरे मामले पर अब तक ममता बनर्जी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

किसने दर्ज कराई शिकायत

यह शिकायत अधिवक्ता रिंकी चटर्जी सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई है। उनका कहना है कि सार्वजनिक मंच से दिया गया यह बयान समाज में धार्मिक तनाव बढ़ा सकता है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े कुछ नेता पहले भी हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणियां करते रहे हैं।

रिंकी का दावा है कि उन्होंने इस मामले को पहले भी उठाने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने की कोशिश के दौरान उन्हें दबाव और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: CMRL केस में ED की एंट्री! तिरुवनंतपुरम से कोच्चि तक रेड, पिनाराई विजयन और बेटी जांच के घेरे में

BNS की कई धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने ममता बनर्जी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें धमकी से जुड़े प्रावधान, जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करने की कोशिश और धार्मिक समूहों के बीच नफरत या वैमनस्य फैलाने से संबंधित धाराएं शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।

टीएमसी में बयोन को लेकर दिखी नाराजगी

दिलचस्प बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर से भी इस विवाद पर अलग राय सामने आई है। पार्टी की दार्जिलिंग इकाई के महासचिव और अधिवक्ता अत्री शर्मा ने कथित टिप्पणी को अनुचित बताया। उनका कहना है कि पार्टी के भीतर भी कई लोग ऐसे बयान से सहमत नहीं थे और किसी भी नागरिक को शिकायत दर्ज कराने का संवैधानिक अधिकार है।

Featured News

TMC के 2 नेता विधानसभा स्पीकर से मिले

इधर, पार्टी के अंदर सियासी हलचल भी बढ़ती दिखाई दे रही है। मंगलवार को टीएमसी विधायक रितब्रत बनर्जी और संदीपन साहा विधानसभा में स्पीकर से मिलने पहुंचे, जहां नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।

दोनों विधायक हाल के चुनावी प्रदर्शन और पार्टी रणनीति पर सवाल उठा चुके हैं। विधानसभा चुनाव में झटके के बाद टीएमसी के भीतर असंतोष की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को सामान्य बताते हुए किसी राजनीतिक संदेश से इनकार किया है।उधर, अलग मामले में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर अवैध निर्माण को लेकर पुलिस और नगर निगम की कार्रवाई भी चर्चा में है। इन घटनाक्रमों ने बंगाल की राजनीति में हलचल और बढ़ा दी है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts